फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra assembly election 2019 235 women candidates are fighting

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : 3237 उम्मीदवार मैदान में, महिला प्रत्याशी सिर्फ 235

Sun, 20 Oct 2019 05:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Oct 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
maharashtra assembly election 2019 235 women candidates are fighting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

21 अक्तूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भले ही 288 सीटों के लिए निर्दलीय समेत विभिन्न पार्टियों के 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इनमें महिलाओं की संख्या केवल 235 है। ये महिलाएं 152 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में केवल 7.3 फीसदी महिलाएं हैं। वैसे चुनाव लड़ने वाली महिलाओं का यह आंकड़ा पिछले चार चुनावों से अधिक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


महाराष्ट्र में 8.97 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 4.38 करोड़ महिलाएं हैं। इस लिहाज से लगभग 50 फीसदी महिला वोटरों के मुकाबले महिला उम्मीदवारों की संख्या कतई उत्साहजनक नहीं है। हालांकि राजनीतिक दल समाज और देश में महिलाओं की स्थिति बदलने के दावे करती हैं परंतु राजनीति में ही यह बदलाव नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रमुख दलों की महिलाएं दबी जुबान में कम प्रतिनिधित्व की शिकायत करती हैं। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से भले कम अपेक्षा करें मगर मुंबई जैसे देश के सबसे बडे़ और आधुनिक महानगर की 36 विधानसभा सीटों पर केवल 31 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। जो कि मुंबई से खडे़ कुल 334 उम्मीदवारों का 9.3 फीसदी है।

भाजपा-कांग्रेस के तीन-तीन महिला उम्मीदवार

भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों ने केवल तीन-तीन महिलाओं को टिकट दिए हैं। मुंबई में 17 सीटों पर लड़ रही भाजपा ने तीन वर्तमान विधायकों दहिसर से मनीषा चौधरी, वरसोवा से भारती लव्हेकर व गोरेगांव से विद्या ठाकुर को फिर उम्मीदवार बनाया गया है।

उधर, 29 जगहों पर मुकाबले में उतरी कांग्रेस ने धारावी से वर्तमान विधायक वर्षा गायकवाड़ समेत घाटकोपर पूर्व से मनीषा सूर्यवंशी और कंदीवली पूर्व से डॉ. अजंता यादव को उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना ने भी मुंबई में 19 जगहों में एक (यामिनी जाधव) और एनसीपी ने छह जगहों में एक (दिंडोशी से विद्या चव्हाण) सीट पर महिला को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed