फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly chief minister Devendra Fadnavis agreed to discuss on parbhani violence issue hindi news

Maharashtra: विधानसभा में परभाणी हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार फडणवीस, लाड़की बहिन योजना भी आया बड़ा अपडेट

Mon, 16 Dec 2024 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 16 Dec 2024 02:22 PM IST
सार

परभाणी हिंसा के एक दिन पहले बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में परभाणी हिंसा का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly chief minister Devendra Fadnavis agreed to discuss on parbhani violence issue hindi news
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि वह हाल ही में हुए परभणी हिंसा और बीड़ में सरपंच की हत्या के मामले में राज्य विधान मंडल में चर्चा के लिए तैयार हैं। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नीचले सदन में बोलते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के सत्ता में आने के बाद घटी दोनों घटनाओं को गंभीर बताया। वे सदन में इन घटनाओं पर चर्चा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन


10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। नाराज भीड़ ने इलाके में कई जगह आगजनी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस मामले में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परभाणी हिंसा से जुड़े मामलों में कई केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


परभाणी हिंसा मामले में चर्चा के लिए तैयार हैं फडणवीस
परभाणी हिंसा के एक दिन पहले बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में परभाणी हिंसा का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री फडणवीस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गए। सीएम फडणवीस ने कहा, "मुझे यकीन है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसे सुनिश्चित करने के तरीके बताने में विपक्ष सहयोग करेगा। हमारी सरकार संविधान के तहत काम करती है। इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परभाणी हिंसा में शामिल एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नवनिर्वाचित मंत्रियों का सदन में परिचय भी कराया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने दोबारा पेश किए आठ विधेयक
सत्र के पहले दिन सरकार ने आठ विधेयक दोबारा पेश किए। विधानमंडल में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा को भी श्रद्धांजलि की गई। बता दें कि 10 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। इसके अलावा पूर्व विधायक दिनकरराव जाधव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाल ही में उनका निधन हो गया था। 

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लिए 1,400 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग पेश की। मंत्री उदय सामंत ने ये मांगें रखीं। पिछले बजट में राज्य सरकार ने लाड़की बहिन योजना के तहत 21 से 60 साल उम्र वाली महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता प्रदान करने के लिए सालाना 46000 करोड़ की घोषणा की थी। 2.5 करोड़ महिलाओं को मासिक किस्त मिल चुकी है। 


सीएम फडणवीस ने पहले कहा था कि मासिक किस्तों को 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का बजट बनाकर क्रियान्वयन किया जाएगा। इसी तरह सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के लिए 36 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चीनी सहकारी कारखानों के लिए मार्जिन मनी लोन के लिए 1,204 करोड़ रुपये और 7.5 हॉर्स पावर तक के कृषि पंप वाले किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री बलिराजा योजना के लिए 3,050 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

संबंधित वीडियो




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed