फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Budget Session 2023 News and updates Shivsena Eknath shinde Uddhav Thackeray

Maharashtra: बजट सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार, आमने-सामने शिंदे व उद्धव ठाकरे गुट

Mon, 27 Feb 2023 07:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 07:02 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की विधायक सरोज अहिरे सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन अपने चार महीने के बेटे को लेकर विधानसभा पहुंचीं।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Budget Session 2023 News and updates Shivsena Eknath shinde Uddhav Thackeray
बच्चे को लेकर विधानसभा पहुंचीं राकांपा विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। शिवसेना विवाद के बाद एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने होंगे। शिवसेना का नाम शिंदे गुट को दिए जाने के बाद से उद्धव गुट लगातार एकनाथ शिंदे सरकार पर हमलावर है। 

विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की विधायक सरोज अहिरे सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन अपने चार महीने के बेटे को लेकर विधानसभा पहुंचीं। इससे पहले भी नागपुर में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान भी अहिरे बच्चे को अपने साथ लेकर कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंची थीं। 
विज्ञापन


बता दें, राकांपा विधायक सरोज 30 सितंबर को मां बनी थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बीते 2.5 वर्षों से नागपुर में कोई सत्र आयोजित नहीं किया गया था। मैं अब एक माँ हूँ, लेकिन मैं अपने मतदाताओं के सवालों के जवाब लेने विधानसभा आई हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानभवन के सेंट्रल हॉल में गलती से प्रवेश कर गए नार्वेकर

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले मिलिंद नार्वेकर सोमवार को विधान भवन में गलती से सेंट्रल हॉल में प्रवेश कर गए। बजट सत्र के पहले दोनों सदनों के सदस्यों को राज्यपाल का अभिभाषण होना था। नार्वेकर को इसे दर्शक दीर्घा से देखना था। लेकिन वह अन्य विधायकों के साथ सेंट्रल हॉल में प्रवेशख कर गए। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने उन्हें बताया कि केवल विधायक और एमएलसी ही सेंट्रल हॉल में प्रवेश कर सकते हैं। 

नार्वेकर ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि वह दर्शक दीर्घा की तलाश करते हुए गलती से सेंट्रल हॉल में प्रवेश कर गए।  एक भी सिक्योरिटी गार्ड ने नार्वेकर के सेंट्रल हॉल में प्रवेश करने पर आपत्ति नहीं जताई।

हालांकि, एकनाथ शिंदे के खेमे के विधायक संजय शिरसाठ ने कटाक्ष करने का मौका नहीं चूका। उन्होंने कहा, नार्वेकर जानते हैं कि वह अब उद्धव ठाकरे (पूर्व मुख्यमंत्री) के करीबी सहयोगी नहीं है। वह विधायक बनने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन विधानसभा या विधान परिषद का रास्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से होकर जाता है। 

उद्धव गुट के सांसद विचारे ने लगाए आरोप
 
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और ठाणे से लोकसभा सांसद राजन विचारे ने सोमवार को कहा कि एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पदाधिकारियों ने पार्टी का एक स्थानीय कार्यालय हड़प लिया है। विचारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि शीर्ष कोर्ट में हलफनामे और मुख्यमंत्री शिंदे के सार्वजनिक बयानों के बावजूद कि वह या उनके समर्थक शिवसेना की संपत्तियों पर दावा करने के इच्छुक नहीं हैं,  कार्यालयों को हथियाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकमान्य नगर में स्थित पार्टी कार्यालय को शिंदे के समर्थकों ने जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed