फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assebly Polls NCP BJP seat sharing issue chhagan bhujbal devendra fadnavis news in hindi

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले सीटों को लेकर BJP-NCP के बीच विवाद! छगन भुजबल ने की 80-90 सीटों की मांग

Tue, 28 May 2024 08:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 08:21 AM IST
सार

राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि यदि हमें पार्टी के मौजूदा विधायकों की संख्या के कारण चुनाव लड़ने के लिए 50 सीटें मिलती हैं, तो वास्तव में उनमें से कितने निर्वाचित होंगे?
 

विज्ञापन
Maharashtra Assebly Polls NCP BJP seat sharing issue chhagan bhujbal devendra fadnavis news in hindi
छगन भुजबल, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 80 से 90 सीटों की मांग की। हालांकि, उनकी इस मांग पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और इसलिए वही सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दूसरी तरफ पार्टी की बैठक में छगन भुजबल ने बताया कि भाजपा-शिवसेना की गठबंधन में शामिल होने के दौरान उन्हें 80-90 सीट देने का आश्वासन दिया गया था। 
विज्ञापन


राकांपा नेता ने कहा, "जब हम गठबंधन (भाजपा-शिवसेना) में शामिल हुए, तब हमें चुनाव में लड़ने के लिए 80-90 सीट देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, इस लोकसभा चुनाव में हमें कुछ ही सीटें मिलीं। हमें उन्हें (भाजपा को) बताना चाहिए कि हम और अधिक सीटों पर लड़ना चाहते हैं, ताकि हम 50-60 सीटें जीत सकें।" 
विज्ञापन


2019 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में भाजपा ने 105 पर जीत हासिल की थी, जबकि अविभाजित राकांपा ने 54 सीटें जीती थीं। छगन भुजबल ने आगे कहा, "यदि हमें पार्टी के मौजूदा विधायकों की संख्या के कारण चुनाव लड़ने के लिए 50 सीटें मिलती हैं, तो वास्तव में उनमें से कितने निर्वाचित होंगे?" 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में मनुस्मृति पढ़ाए जाने को लेकर भुजबल ने जताई नाराजगी
इसके अलावा राकांपा नेता ने उन रिपोर्टों पर भी अपनी नाराजगी जताई, जिसमें बताया गया कि स्कूलों में अब मनुस्मृति पढ़ाई जाएगी। दरअसल, मनुस्मृति एक प्राचीन हिंदू पाठ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छगन भुजबल ने कहा, "हमने दलितों को यह समझाने में बहुत ऊर्जा खर्च की कि भाजपा के 400 से अधिक सीट जीतने के दावे का मतलब यह नहीं है कि पार्टी आरक्षण हटाने के लिए संविधान को बदल देगी। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विपक्ष के उन दावों का खंडन किया। अब स्कूलों में मनुस्मृति लागू किये जाने की खबरें आ रही हैं।" 


भुजबल के बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फडणवीस ने आगे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तभी होगी, जब तीनों पार्टियों के नेताओं के बीच बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed