फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update in Maharashtra And Rajasthan Maharashtra and Rajasthan Rain lashes parts of Mumbai and Dholpur today

Weather Update: महाराष्ट्र-राजस्थान में जमकर बरसा पानी, देश के कई और हिस्सों में भी बारिश

Thu, 16 Jul 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 16 Jul 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Maharashtra And Rajasthan Maharashtra and Rajasthan Rain lashes parts of Mumbai and Dholpur today
मुंबई में बारिश - फोटो : ANI

देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होने लगी है। गुरुवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में आज भारी बारिश की संभावाना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

 

राजस्थान के धौलपुर में बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश का पानी आवासीय क्षेत्रों में घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार-असम में बाढ़
मूसलाधार बारिश से बिहार और असम में भारी तबाही मची है। बाढ़ के कारण दोनों ही राज्यों में आफत आ गई है। उफानाई नदियां लगातार अपने तटों को तोड़ने पर आमादा हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं। गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

बिहार में कोसी, गंडक और बागमती नदी का पानी निचले इलाकों में भर गया है। नेपाल के तराई वाले इलाकों में हो रही बारिश की वजह से अररिया से बहने वाली सभी नदियां उफान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed