फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Aaditya Thackeray claims street furniture scam of Rs 260 crore in Mumbai

Maharashtra: आदित्य ठाकरे का दावा- मुंबई में हुआ 260 करोड़ का स्ट्रीट फर्नीचर घोटाला, सरकार पर साधा निशाना

Fri, 17 Mar 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 10:54 PM IST
सार

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पहले सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने भी एक पत्र के जरिए स्ट्रीट फर्नीचर परियोजना में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया था, लेकिन ऐसा लगता है कि बीएमसी प्रशासन को भ्रष्टाचार के लिए असंवैधानिक सरकार का समर्थन हासिल है।

विज्ञापन
Maharashtra Aaditya Thackeray claims street furniture scam of Rs 260 crore in Mumbai
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विधायक आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुंबई नगर निकाय की बेंच सहित स्ट्रीट फर्नीचर खरीदने की योजना में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे बिल्डर्स और ठेकेदारों का हितैषी करार दिया। आदित्य ने शिंदे-भाजपा सरकार को 'असंवैधानिक' करार दिया। 

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने शहरी मामलों पर एक बहस में हिस्सा लेते हुए आरोप लगाया कि इससे पहले सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक ने भी एक पत्र के जरिए (स्ट्रीट फर्नीचर परियोजना में कथित अनियमितता का) मुद्दा उठाया था, लेकिन ऐसा लगता है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी प्रशासन) को भ्रष्टाचार के लिए असंवैधानिक सरकार का समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन

 
सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक द्वारा बीएमसी को लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने नगर निकाय से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि स्वास्थ्य विभाग ने सड़क विभाग के लिए स्ट्रीट फर्नीचर की खरीद से संबंधित निविदा क्यों जारी की थी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक ने कहा कि निविदा एक खास ठेकेदार की मदद करने के लिए निर्धारित की गई थी और इसमें बेतुके खंड हैं, जिसमें एक यह भी शामिल है कि स्ट्रीट फर्नीचर परियोजना के तहत सभी 13 वस्तुएं एक ही ठेकेदार द्वारा प्रदान की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmers March: CM शिंदे ने कहा- मान ली गईं ज्यादातर मांगें, तुरंत लागू किए जाएंगे फैसले; किसानों ने रोका मार्च


उन्होंने पूरी परियोजना में लगभग 260 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। ठाकरे ने कहा कि नगर निकाय, परियोजना के हिस्से के रूप में हजारों स्ट्रीट बेंच (लगभग 40,000) और प्लांटर्स (कंटेनर जिसमें पौधे उगाए जाते हैं) खरीदने के लिए तैयार है, उन्होंने पूछा कि बीएमसी इन सभी वस्तुओं को कहां स्थापित करेगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि इन उत्पादों को नगर निकाय वार्डों द्वारा आवश्यकता के आधार पर खरीदा जाना चाहिए, न कि एक निविदा के माध्यम से।

ठाकरे ने दावा किया कि उत्पाद दरों का विवरण ज्ञात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि थोक खरीद में छूट शामिल होनी चाहिए थी, न कि कीमत में वृद्धि। ठेकेदार को अब पैसा दिया जाएगा, लेकिन उत्पादों के लिए आपूर्ति का समय 3 साल से अधिक हो गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed