फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: A close friend of Amit Shah stranded in the 800 crore scam

महाराष्ट्र : 800 करोड़ के घोटाले में फंसे गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता

Fri, 04 Aug 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 04 Aug 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: A close friend of Amit Shah stranded in the 800 crore scam
प्रकाश मेहता - फोटो : mumbailive

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के एक और मंत्री घोटाले में घिर गए हैं। राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ऐसे दूसरे मंत्री हैं जिन पर इस्तीफे का दबाव बना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मेहता पर आरोप है कि उन्होंने एक झोपड़पट्टी पुनर्विकास परियोजना (एसआरए) में 800 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
विज्ञापन


मेहता को लेकर विपक्ष लगातार विधानसभा में हंगामा कर रही है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने विधानसभा में आरोप लगाया कि प्रकाश मेहता ने दक्षिण मुंबई स्थित ताड़देव के एमपी मिल की एसआरए परियोजना की फाइल पर विभागीय अधिकारी को गुमराह कर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल के मुताबिक मेहता ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृहनिर्माण) के सुझाव को नजरंदाज कर दिया। दरअसल मेहता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम पर झूठ बोलकर फंस गए। उन्होंने संबंधित कागजात पर लिखा कि इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को है। इसलिए इसे मंजूरी दी जाती है। परन्तु, बाद में यह घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इससे मेहता विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर से विधायक हैं। उनकी छवि विवादित रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed