फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 24 year old man gets death penalty rape, murder 6 year old girl Pune

Maharashtra: पुणे में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 24 साल का युवक दोषी करार, मिली सजा-ए-मौत

Sat, 23 Mar 2024 05:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

जांच के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया था, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा अदालत में आरोप पत्र दायर किए जाने के बाद खुद को दोषी नहीं ठहराया। 

विज्ञापन
Maharashtra 24 year old man gets death penalty rape, murder 6 year old girl Pune
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे की सत्र अदालत ने शुक्रवार को जिले के मावल तालुका में छह वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए 24 वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। बता दें कि अगस्त 2022 में, छह साल की बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी मावल तालुका के कामशेत निवासी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया, उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला काट दिया। अगले दिन बच्ची का शव आरोपी के घर के पिछले हिस्से से बरामद में मिला। 

विज्ञापन


साक्ष्य छिपाने और पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने के लिए आरोपी की मां को भी 7 साल की सजा सुनाई गई। जांच के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया था, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा अदालत में आरोप पत्र दायर किए जाने के बाद खुद को दोषी नहीं ठहराया। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के साबित किया जुर्म
लोक अभियोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कावेड़िया के अनुसार, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत किया कि रिकॉर्ड पर लाए गए सभी सबूतों के आधार पर, अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के साबित कर दिया है कि आरोपी ने आंगन में खेल रही मृत लड़की का अपहरण किया था। युवक उसे अपने घर ले गया, मृतिका के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न किया और उसका गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे एक पेड़ के नीचे गड्ढे में दफनाकर छिपाने का प्रयास किया। कावेदिया ने कहा, 'आरोपी की मां ने अपने बेटे को सजा से बचाने के लिए मृतका के शरीर के कपड़े और वस्तुएं छिपा दी थीं, इसलिए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए।'

त्वरित सुनवाई के लिए कोर्ट के प्रति व्यक्त किया आभार
अधिवक्ता राजेश ने आगे बताया, 'आरोपी एक सेक्स के पीछे पागल रहता है, अनियंत्रित, निरंतर यौन विचारों से ग्रस्त है और बाल पोर्नोग्राफी देखने का आदी है।' पीपी कावेड़िया ने त्वरित सुनवाई के लिए कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस मामले की सुनवाई अक्तूबर 2022 के आसपास हुई और आरोप पत्र दायर होने के बाद केवल 8 महीनों में 29 गवाहों से पूछताछ की गई। सेशन कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'मौजूदा अपराध एक यौन जुनूनी और कठोर क्रूर व्यक्ति द्वारा किए गए सबसे जघन्य, क्रूर और बर्बर कृत्यों में से एक प्रतीत होता है।'


सुनवाई पुणे सत्र न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बीपी क्षीरसागर द्वारा की गई। घटना अगस्त 2022 में हुई। मामला पुणे ग्रामीण पुलिस के तहत कामशेत पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और लगभग एक साल और सात महीने में सजा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed