फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 22-year-old woman die after falling off train near Dombivli Railway station

महाराष्ट्र: ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी युवती, ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 17 Dec 2019 09:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra 22-year-old woman die after falling off train near Dombivli Railway station
चार्मी पसाद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

काम के सिलसिले से जा रही एक 22 वर्षीय युवती की सोमवार सुबह डोंबिवली और कोपर स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने कहना है कि यात्रा कर रही चार्मी पसाद का डिब्बे में भीड़भाड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि इस साल इसी तरह की यह चौथी दुर्घटना है। 

विज्ञापन


चार्मी पसाद अपनी मां और दो भाईयों के साथ डोंबिवली में रहती थी। डोंबिवली के जीआरपी अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली पूर्व के भोपार गांव की रहने वाली चार्मी पसाद सुबह नौ बजे चलती ट्रेन से गिर गई। जिसके बाद उन्हें डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्होंने सिर और पीठ में गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


डोंबिवली के एक जीआरपी अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाएं इसलिए होती है क्योंकि डिब्बे में भीड़ होने की वजह से यात्री फुटबोर्ड पर यात्रा करते हैं। ट्रेन के स्टेशन से निकलने के बाद भी लोग इसमें चढ़ने की कोशिश करते हैं और इस तरह की घटना को बुलावा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्मी पसाद के भाई मेहुल पसाद ने बताया कि वह एक नियमति यात्री थी और रोज की तरह वह ऑफिस जाने के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि वह घाटकोपर में एक निजी कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती थी। 

मेहुल ने बताया कि डोम्बिवली स्टेशन पर पीक आवर्स के दौरान बड़ी भीड़ देखी जाती है। डोंबिवली पहुंचने से पहले ही लोकल ट्रेन पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई होती है, इसलिए यात्रियों को फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा करना पड़ता है। 

मेहुल ने कहा कि मैं रेलवे के अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे चढ़ने और उतरने के लिए कतार बनवाएं, इसके अलावा पीक ऑवर्स में महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएं। जिससे इस तरह की घटनाएं ना हो। 

इस घटना को लेकर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि आरसीटी (रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल) के तहत दावा किया जाता है तो उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा।



सुतार ने कहा कि रेलवे ने इस तरह के मामलों को कम करने के प्रयास किए हैं। यदि आप इस वर्ष के आकंड़ों की तुलना पिछले साल के आंकड़ों से करेंगे तो आपको मिलेगा कि इस तरह के मामलों में 12% तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने फुटबोर्ड पर यात्रा करने वाले 420 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही 1,55,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed