फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : 20 thousand farmers will reach Mumbai on November 21

महाराष्ट्र : 21 को मुंबई पहुंचेंगे 20 हजार किसान, सीएम फडणवीस की बढ़ेगी मुसीबत

Thu, 15 Nov 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 15 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra : 20 thousand farmers will reach Mumbai on November 21
देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में किसानों और आदिवासियों का जत्था एक बार फिर मुंबई कूच करने की तैयारी में है। इस बार किसान मोर्चे में जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह और योगेंद्र यादव जैसे कई नेताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


आगामी 19 नवंबर से महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र शुरू हो रहा है। इसी दौरान किसानों ने सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए विधान भवन पहुंचने की तैयारी की है। बुधवार को लोक संघर्ष मोर्चा की महासचिव प्रतिभा शिंदे ने बताया 21 नवंबर को बीस हजार से ज्यादा किसान और आदिवासी मुंबई पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

सरकार के सामने किसानों ने रखी हैं 15 मांगें

जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह और योगेंद्र यादव जैसे नेता भी इस मोर्चे में शामिल होंगे। शिंदे ने बताया कि हमने सरकार के सामने 15 मांगे रखी हैं। इनमें एमएसपी में किसानों को 50 फीसदी लाभ, कृषि पंप ट्रांसफार्मर के 48 घंटे में मरम्मत, शीतकाल में सिंचाई के लिए बिजली, स्कूल के पोषक आहार में केला शामिल करने आदि मांग शामिल हैं। 

प्रतिभा शिंदे ने कहा कि संबंध में सरकार को बीस हजार से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं जिसमें चेतावनी दी गई है कि हम मंत्रालय आ रहे हैं और अपनी मांगे पूरी होने तक यहां से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed