Result: महायुति के 15 उम्मीदवार एक लाख मतों से अधिक अंतर से जीते, देखें पांच सबसे बड़ी और सबसे कम अंतर की जीत
Maharashtra: इन 15 उम्मीदवारों में भाजपा के आठ, अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार और शिंदे की शिवसेना के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा के काशीराम वेचन ने शिरपुर से 145944 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित गठबंधन महायुति को विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत मिली है। महायुति ने राज्य की 235 सीटों पर कब्जा जमाया है। इनमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी जीत का अंतर एक लाख मतों से अधिक है। सत्तारूढ़ महायुति के 15 उम्मीदवारों ने एक लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हैं, जो अपने-अपने गढ़ कोपरी-पचपाखड़ी और बारामती में जीते हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को जीत हासिल में पसीने छूट गए। वह 208 मतों के मामूली अंतर से जीते हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ‘महायुति’ के जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, उनमें से 15 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, चार अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप) के और तीन शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के हैं।
विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का कोई भी उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से जीत की उपलब्धि हासिल नहीं कर सका। हालांकि, एमवीए के कुछ प्रत्याशी 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। भाजपा के काशीराम वेचन पावरा ने शिरपुर से 1,45,944 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि पार्टी के शिवेंद्रराजे भोंसले ने सतारा में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1.42 लाख वोटों से हराया।
एक लाख से अधिक वोटों से विजयी रहने वाले अन्य भाजपा उम्मीदवारों में केवलराम काले (मेलघाट से 1,06,859 वोट), दिलीप बोरसे (बगलान से 1,29,297 वोट), संजय उपाध्याय (बोरीवली से 1,00,257 वोट), शंकर जगताप (चिंचवड़ से 1,03,865 वोट), चंद्रकांत पाटिल (कोथरुड से 1,12,041 वोट) और कृष्ण खोपड़े (नागपुर पूर्व से 1,15,288 वोट) शामिल हैं।
राकांपा प्रमुख अजित पवार ने बारामती में अपने भतीजे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को 1,00,899 मतों से मात दी। हालांकि, यह आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनावों में उनकी जीत के अंतर (1.65 लाख वोट) से कम है। सुनील शेल्के (मावल से 1,08,565 वोट), आशुतोष काले (कोपरगांव से 1,24,624 वोट) और धनंजय मुंडे (परली से 1,40,224 वोट) राकांपा के अन्य प्रत्याशी हैं, जो एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
कोपरी-पचपखाड़ी में मुख्यमंत्री शिंदे ने 1,59,060 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि ओवला-माजीवाड़ा में उनकी पार्टी के उम्मीदवार प्रताप सरनाइक 1,08,158 वोटों से विजयी रहे। शिंदे के कैबिनेट सहयोगी दादा भुसे ने मालेगांव बाहरी निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,06,606 वोटों के अंतर से हराया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट भाजपा के शंकर जगताप (चिंचवड़ में 2,35,323 वोट) और महेश लांडगे (भोसरी में 2,13,624) तथा राकांपा के धनंजय मुंडे (परली में 1,94,889) ने हासिल किए।
नीचे देखें पूरी सूची
1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हुईं जीत
| निर्वाचन क्षेत्र | जीते उम्मीदवार | जीती पार्टी | हारे उम्मीदवार | हारी पार्टी | अंतर | |
| शिरपुर | काशीराम वेचन | भाजपा | डॉ. जितेंद्र ठाकुर | निर्दलीय | 145944 | |
| सतारा | शिवेंद्रराजे भोंसले | भाजपा | अमित कदम | शिवसेना (यूटीबी) | 142124 | |
| परली | धनंजय मुंडे | एनसीपी | राजेशाब देशमुख | एनसीपी (एसपी) | 140224 | |
| बलगांव | दिलीप बोरसे | भाजपा | दीपिका संजय | एनसीपी (एसपी) | 129297 | |
| कोपरगांव | आशुतोष काले | एनसीपी | संदीप गोवर्धननाथ | एनसीपी (एसपी) | 124624 | |
| कोपरी-पचपाखड़ी | एकनाथ शिंदे | शिवसेना | केदार प्रकाश दिघे | शिवसेना (यूटीबी) | 120717 | |
| नागपुर ईस्ट | खोपडे कृष्णा पंचम | भाजपा | सूर्यभान पेटे | एनसीपी (एसपी) | 115288 | |
| कोथरूड | चंद्रकांत पाटिल | भाजपा | चंद्रकांत मोकाटे | शिवसेना (यूटीबी) | 112041 | |
| मलाव | सुनील शेल्के | एनसीपी | जयवंतराव भेगड़े | निर्दलीय | 108565 | |
| ओवाला-मजीवाड़ा | प्रताप सरनाईक | शिवसेना | नरेश मानेरा | शिवसेना (यूटीबी) | 108158 | |
| मेलघाट | केवालराम काले | भाजपा | डॉ. हेमंत चिमोटे | कांग्रेस | 106859 | |
| मालेगांव आउटर | दादाजी भुसे | शिवसेना | पुरुषोत्तम बछव | स्वतंत्र | 106606 | |
| चिंचवाड़ | जगताप पांडुरंग | भाजपा | राहुल तानाजी | एनसीपी (एसपी) | 103865 | |
| बारामती | अजित पवार | एनसीपी | युगेन्द्र पवार | एनसीपी (एसपी) | 100899 | |
| बोरीवली | संजय उपाध्याय | भाजपा | संजय भोसले | शिवसेना (यूटीबी) |
|
महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जीत
| निर्वाचन क्षेत्र | जीते उम्मीदवार | जीती पार्टी | हारे उम्मीदवार | हारी पार्टी | अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| शिरपुर | काशीराम पवारा | भाजपा | डॉ. जितेंद्र ठाकुर | स्वतंत्र | 145944 |
| सतारा | शिवेंद्रराजे भोंसले | भाजपा | अमित कदम | शिवसेना (यूटीबी) | 142124 |
| परली | धनंजय मुंडे | एनसीपी | श्रीकृष्ण देशमुख | एनसीपी (एसपी) | 140224 |
| बगलान | दिलीप बोरसेभा | भाजपा | दीपिका संजय | एनसीपी (एसपी) | 129297 |
| कोपरगांव | आशुतोष काले | एनसीपी | संदीप गोवर्धननाथ | एनसीपी (एसपी) | 124624 |
सबसे कम अंतर की जीत
| निर्वाचन क्षेत्र | जीते उम्मीदवार | जीती पार्टी | हारे उम्मीदवार | हारी पार्टी | अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| मालेगांव सेंट्रल | मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक | एआईएमआईएम | आसिफ शेख राशीद | आईएसएलएएम | 162 |
| सकोली | नाना पटोले | कांग्रेस | अविनाश ब्रह्मंकर | भाजपा | 208 |
| बेलापुर | मंदा विजय महात्रे | भाजपा | संदीप गणेश नाइक | एनसीपी (एसपी) | 377 |
| बुलढाना | संजय गायकवाड | शिवसेना | जयश्री सुनील शेलके | शिवसेना (यूटीबी) | 841 |
| नवापुर | शिरीषकुमार सुरुपसिंह नाइक | कांग्रेस | शरद कृष्णराव गावित | स्वतंत्र | 1121 |