{"_id":"595ec1814f1c1bb2158b4578","slug":"mahant-nritya-gopal-das-said-before-lok-sabha-elections-shriram-temple-construction-will-be-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण : महंत नृत्य गोपाल दास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण : महंत नृत्य गोपाल दास
ब्यूरो/ अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गुरुवार को दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विहिप ने राजस्थान से पत्थरों की खेप मंगवानी शुरू कर दी है और यह पत्थर लगातार अयोध्या आता रहेगा।
विज्ञापन
न्यास अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार होने से अब मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त है। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए रामनगरी में एक तिहाई पत्थर तराशी का कार्य पूरा हो चुका है। महंत ने कहा कि कोर्ट जनता की भावना देखकर फैसला करता है, निश्चित ही सुप्रीम कोर्ट जनता के पक्ष में अपना आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
वहीं, राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार आ रही पत्थरों की खेप को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि अब हम भी पत्थर मंगाएंगे और मस्जिद निर्माण के लिए पत्थर तराशी का कार्य करेंगे। कहा कि मामला अदालत में लंबित है, जब तक फैसला नहीं आ जाता है तब तक किसी की हैसियत नहीं है कि यहां एक भी ईंट रख दे।
विज्ञापन
हाजी महबूब ने कहा कि हम 1992 की घटना नहीं दोहराने देना चाहते, लेकिन फिर भी माहौल बिगड़ा तो चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विहिप को मनमानी करने की छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पत्थरों की आपूर्ति से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी भी पत्थरों की आपूर्ति से आक्रोशित हैं। कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाए जा रहे हैं, कानून व्यवस्था को देखते हुए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।