फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha landslide: NDRF calls off operation, says minister; no body found on Sunday, tolls stays at 27

Maharashtra Landslide: एनडीआरएफ ने बचाव अभियान बंद किया, मंत्री ने दी जानकारी; 27 शव बरामद हुए

Sun, 23 Jul 2023 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jul 2023 07:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश के कारण होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। राज्य के कुछ हिस्सों में केवल दो से तीन दिनों में 15 से 20 दिनों की औसत बारिश हुई है।

विज्ञापन
Maha landslide: NDRF calls off operation, says minister; no body found on Sunday, tolls stays at 27
NDRF - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के इरशालवाडी में भूस्खलन से जुड़े तलाश व बचाव अभियान को बंद कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने रविवार को बताया कि जिला प्रशासन, अन्य संबंधित प्राधिकारों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन

  
57 लोगों के बारे में अब भी पता नहीं चल सका
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हुए भूस्खलन के बाद अब तक मलबे से 27 शव निकाले गए हैं। 57 लोगों के बारे में अब भी पता नहीं चल सका है। रविवार को मलबे में जब कोई शव नहीं मिला, तो अभियान को रोकने का फैसला किया गया। जिन लोगों के शव निकाले गए हैं, उनमें 12 पुरुष, 10 महिलाएं और चार बच्चे हैं। एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


19 जुलाई को हुआ था भूस्खलन
बता दें कि गांव में 19 जुलाई को रात करीब 10.30 बजे हुए भूस्खलन के चलते कम से कम 17 मकान मलबे के नीचे दब गए थे। गांव में कुल 48 घर थे। एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने इरशालवाडी में शनिवार शाम खराब मौसम के चलते तलाश व बचाव अभियान बंद कर दिया था। चौथे दिन रविवार को इसे फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ में 10 दिन में 16 लोगों की मौत

  • इस बीच विदर्भ क्षेत्र में 10 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते कम से कम 4,500 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
  • प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर मंडल में 13 जुलाई से अब तक बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है। गढ़चिरौली और भंडारा में तीन-तीन, वर्धा और गोंदिया में दो-दो तथा चंद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
  • इसी तरह अमरावती मंडल में 21 जुलाई को एक दिन में चार लोगों की मौत हुई, जिसमें यवतमाल में हुई तीन लोगों की हुई मौत भी शामिल है। अकोला और बुलढाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 
  • दरअसल, विदर्भ के 11 जिलों को दो मंडल में बांटा गया है- अमरावती और नागपुर। नागपुर मंडल में नागपुर, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्धा जिले हैं, जबकि अमरावती मंडल में अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा शामिल हैं। 
  • विदर्भ के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है।


भारी बारिश से निपटने के लिए सरकार सतर्क: फडणवीस
इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार भारी बारिश के कारण होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। राज्य के कुछ हिस्सों में केवल दो से तीन दिनों में 15 से 20 दिनों की औसत बारिश हुई है। जिन इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, वहां के प्रशासन को मौसम विभाग की चेतावनी भेजी जा रही है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कई टीम को तुरंत तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed