फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha govt to protect property & inheritance rights of COVID-19 widows

महाराष्ट्र: कोरोना में अपने पति खोने वाली विधवाओं को मदद देगी राज्य सरकार, मिली हैं कई शिकायतें

Thu, 16 Dec 2021 04:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 16 Dec 2021 04:28 PM IST
सार

सरकार को ऐसी विधवाओं को उनकी संपत्ति और विरासत के अधिकारों से वंचित करने के बारे में कई शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन
Maha govt to protect property & inheritance rights of COVID-19 widows
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने उचित मार्गदर्शन और कानूनी सहायता प्रदान करके कोविड-19 के कारण अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं के पुनर्वास और विरासत अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए राज्य में जिला टास्क फोर्स के दायरे का विस्तार किया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अधिकारी इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या ऐसी विधवाएं घरेलू हिंसा का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन


16,627 महिलाओं ने कोरोना के कारण अपने पति खोए 
पिछले साल मार्च से अब तक 16,627 महिलाओं ने कोरोना के कारण अपने पति खो दिए हैं। मंत्री के अनुसार, जिला टास्क फोर्स के पास उनमें से 16,516 की सूची है। ठाकुर ने कहा कि उनके विभाग को ऐसी विधवाओं को उनकी संपत्ति और विरासत के अधिकारों से वंचित करने के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। इसलिए जिला टास्क फोर्स का दायरा बढ़ाया जाएगा। ऐसी महिलाओं को उनके अधिकारों और वित्तीय मामलों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा और कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि कुछ महीने पहले महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मिशन वात्सल्य योजना के तहत सरकारी अधिकारियों की एक टीम को कोविड-19 से प्रभावित परिवारों का दौरा करने और यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई थी कि क्या इन विधवाओं को उनकी संपत्ति और विरासत के अधिकारों से वंचित किया गया है। और क्या वे कहीं घरेलू हिंसा का सामना को नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अधिकारी मासिक रिपोर्ट कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स को सौंपेंगे, जो ऐसे सभी मामलों की निगरानी और समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं को न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed