{"_id":"627131351976c33b47607911","slug":"maha-cops-hunt-for-man-who-rang-up-emergency-helpline-sought-rs-7-cr-for-info-on-bomb-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: इमरजेंसी नंबर पर बम होने की फर्जी सूचना दी, रेलवे स्टेशन का नाम बताने के लिए मांगे सात करोड़ रुपये ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: इमरजेंसी नंबर पर बम होने की फर्जी सूचना दी, रेलवे स्टेशन का नाम बताने के लिए मांगे सात करोड़ रुपये
Tue, 03 May 2022 07:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 May 2022 07:12 PM IST
सार
पुणे पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों की जांच शुरू की और पाया कि कॉल फर्जी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पुणे पुलिस एक ऐसे शख्स की तलाश में है जिसने मंगलवार को एक रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी के बारे में सूचना देने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। फिर इस शख्स ने रेलवे स्टेशन का नाम बताने के लिए 7 करोड़ रुपये की मांग की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 112 सिस्टम का कॉल सेंटर मुंबई के पास ठाणे जिले में नवी मुंबई में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूचनाओं के आधार पर पुणे पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों की जांच शुरू की और पाया कि कॉल फर्जी थी। अधिकारी ने कहा कि कॉल में पुणे के रेलवे स्टेशनों का जिक्र नहीं किया गया था। इस शख्स की तलाश जारी है।
विज्ञापन