{"_id":"61336ff98ebc3e7a1a5a5374","slug":"magnitude-4-4-earthquake-hit-changlang-in-arunachal-pradesh-at-5-35-pm-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके: अरुणाचल प्रदेश में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भूकंप के झटके: अरुणाचल प्रदेश में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता
Sat, 04 Sep 2021 06:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई
अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदेश के चांगलंग इलाके में शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोग डर की वजह से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
Magnitude 4.4 earthquake hit Changlang in Arunachal Pradesh at 5:35 pm today
— ANI (@ANI) September 4, 2021
Trending Videos
पिछले साल देशभर में आए 965 भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कुल 965 भूकंप आए जो काफी बड़ा आंकड़ा है चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर इलाके में भूकंप के 13 झटके महसूस किए गए और सभी की रिक्टर स्केल पर तीव्रता तीन से अधिक थी।