फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madurai: Covid-19 a myth as huge crowd gathers to buy Biryani for 5 paise

तमिलनाडु: पांच पैसे का सिक्का लाओ-जी भर बिरयानी खाओ..दुकान मालिक को उल्टा पड़ गया यह ऑफर

Thu, 22 Jul 2021 08:44 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Jul 2021 08:44 AM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै में एक बिरयानी स्टॉल के मालिक ने शर्त के साथ ऑफर दिया कि जिस किसी के पास पांच पैसे का सिक्का होगा, उसे फ्री में बिरयानी दी जाएगी, लेकिन दुकान मालिक को ऑफर देना भारी पड़ गया।

विज्ञापन
Madurai: Covid-19 a myth as huge crowd gathers to buy Biryani for 5 paise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

डिजिटल पेमेंट और रुपयों से लेन-देने के जमाने में शायद ही कोई सोच सकता है कि लोगों के पास पांच पैसे के सिक्के भी होंगे। यही सोचकर एक बिरयानी स्टॉल के मालिक ने शर्त के साथ ऑफर दिया कि जिस किसी के पास पांच पैसे का सिक्का होगा, उसे फ्री में बिरियानी दी जाएगी। लेकिन दुकान मालिक को ऑफर देना भारी पड़ गया। अगले दिन पांच पैसों के सिक्कों के साथ 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दुकान मालिक को शटर गिराकर पुलिस को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


यह मामला तमिलनाडु के मदुरै का है, जहां एक व्यक्ति ने सुकन्या बिरयानी स्टॉल शुरू किया है। दुकान मालिक ने अपने स्टॉल के प्रमोशन के लिए बड़ा सोच-समझकर एक ऑफर दिया कि जो कोई भी पांच पैसे का सिक्का लाकर देगा, उसे मुफ्त बिरयानी दी जाएगी। ऑफर देते वक्त उस दुकान मालिक को तो इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसकी इस घोषणा से इतना बड़ा बवाल मच जाएगा।
विज्ञापन


मुफ्त बिरयानी के लिए लोग भूले कोरोना नियम 
अगले दिन इस बिरयानी स्टॉल के बाहर मुफ्त बिरयानी के लिए सैकड़ों की भीड़ पांच पैसे का सिक्का हाथ में लिए जमा हो गई। तकरीबन 300 से ज्यादा लोग मुफ्त बिरयानी  खाने के लिए दुकान के बाहर जुट गए। मुफ्त की बिरयानी खाने के चक्कर में लोग ये भूल गए कि अभी भी कोरोना वायरस गया नहीं है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए बस 5 पैसे का सिक्का लेकर लाइन में खड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त बिरयानी के लिए जुटे लोगों ने जमकर बवाल काटा। बाद में दुकान मालिक को पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आकर लोगों को संभाला और भीड़ को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस बीच कुछ लोगों ने ये भी शिकायत की कि 5 पैसे देने के बाद भी उन्हें बिरयानी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed