फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madras high court says Governments can ban online games related to money

पैसों से जुड़े ऑनलाइन गेम पर सरकारें लगा सकती हैं प्रतिबंध : मद्रास हाईकोर्ट

Sun, 26 Jul 2020 03:17 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, मदुरई
अमर उजाला, नेटवर्क, मदुरई Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
madras high court says Governments can ban online games related to money
Madras high court
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई बेंच ने अपने एक फैसले में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें रमी, कार्ड गेम समेत उन सभी ऑनलाइन गेमों पर पाबंदी लगाने के लिए कानून बना सकती हैं जिसमें पैसे का लेनदेन शामिल है। कोर्ट ने हाल ही में तेलंगाना सरकार के एक अध्यादेश के बाद तेलंगाना गेमिंग कानून-1974 में संशोधन करते हुए ऑनलाइन रमी गेम पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका मतलब यह है कि राज्य के यूजर्स के रियल कैश गेम खेलने पर पूरी तरह से रोक है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अपना आदेश तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम के सिलुवई नामक व्यक्ति की याचिका पर दिया। सिलुवई और उसके दोस्तों के खिलाफ कुडनकुलम पुलिस द्वारा एक ग्रामीण इलाके में निजी भूमि पर ताश खेलने का मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने कोर्ट में दलील दी थी कि दोस्तों ने फुटपाथ को अवरुद्ध नहीं किया और न ही उनके खेलने से किसी को असुविधा हुई। इसलिए मामले को खत्म कर देना चाहिए।  
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बी पुगलेंधी ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने 2003 में फिजिकल और ऑनलाइन लाटरी टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर जुए की लत के कारण कई अप्रिय घटनाओं को रोका था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ऑनलाइन गेम्स जैसे रमी, कार्ड गेम में लोग पैसे खर्च करते हैं। विशेष रूप से युवा अपने मूल्यवान समय और सोचने की क्षमता को बर्बाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार समाज के लिए अवांछित परिणाम सामने आ रहे हैं। जज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस तरह के ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाकर कानून पारित कर सकती हैं, यह देखते हुए कि कैसे बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed