फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court said Kiran Bedi cannot interfare in day to day activities of Puducherry

मद्रास हाईकोर्ट से किरण बेदी को झटका, कहा- सरकार के रोजाना के कामकाज में नहीं कर सकतीं हस्तक्षेप

Tue, 30 Apr 2019 12:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Madras High Court said Kiran Bedi cannot interfare in day to day activities of Puducherry
किरण बेदी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच गतिरोध की कई खबरे सामने आती रहती हैं। अब इसपर हस्तक्षेप करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय का फैसला आया है। फैसले में अदालत का कहना है कि बेदी के पास केंद्र शासित प्रदेश की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है। अदालत की बेंच ने केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों को खारिज कर दिया। जिसमें उपराज्यपाल को पुडुचेरी सरकार की रोजाना की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने और सरकार से संबंधित फाइलों की तलाश करने का अधिकार दिया था।

विज्ञापन

 
अदालत के इस आदेश के बाद उप राज्यपाल अब पुडुचेरी सरकार से किसी भी फाइल के बारे में नहीं पूछ सकती हैं। केवल इतना ही नहीं वह न तो सरकार को और न ही सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे थे मुख्यमंत्री

फरवरी के महीने में पुडुचेरी के मुखियमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यापल के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने बेदी पर राज्य के कार्यों में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाया था। नारायणसामी के अनुसार, उनकी योजनाओं और प्रशासनिक आदेशों को बेदी से मंजूरी नहीं मिलने के विरोध में वह धरने पर बैठे थे। उन्होंने सात फरवरी को बेदी को पत्र लिखकर अपनी मांगों एवं मुद्दों का जिक्र किया था। इस दौरान नारायणसामी कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ राजभवन के बाहर सो गए थे।

नारायणसामी ने बेदी पर लगाया था आरोप

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने किरण बेदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने हमारी मुफ्त चावल योजना को खारिज करके फाइल वापस कर दी। वह कौन हैं? वह चुनी हुई सरकार की नातियों पर रोक नहीं लगा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सात फरवरी को खत लिखकर 36 चार्टर डिमांड्स को पूरा करने की मांग की थी मगर उन्हें बेदी का जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब से बेदी उपराज्यपाल बनी हैं तभी से वह सरकार के विकासकार्यों में बाधा पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed