फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court banned Sri Sri Ravi Shankar program at Brihadeeswarar temple 

बृहदेश्वर मंदिर में श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम पर रोक, तमिल संगठन कर रहे थे आयोजन का विरोध 

Sat, 08 Dec 2018 04:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 08 Dec 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
Madras High Court banned Sri Sri Ravi Shankar program at Brihadeeswarar temple 
श्री श्री रविशंकर - फोटो : PTI
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने शुक्रवार को तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर के प्रांगण में श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम पर रोक लगा दी। आर्ट ऑफ लिविंग का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से ही शुरू होना था। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल बृहदेश्वर मंदिर में निजी आयोजन प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन


कई तमिल संगठन आयोजन का विरोध कर रहे थे। संगठनों ने इसे रोकने के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि श्री श्री ने 2016 में यमुना किनारे विश्व कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया था। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आर्ट ऑफ लिविंग पर 5 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि 1000 साल पुराना मंदिर यूनेस्को द्वारा संरक्षित है। इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने तंजोर के जिला कलेक्टर और तंजावुर के एसपी को सोमवार तक जवाब दाखिल करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से शुरुआती मंजूरी मिली थी। ‘अनविलिंग इनफिनिटी’ नामक कार्यक्रम में करीब 2000 लोगों के जुटने का अनुमान था और उनके ठहरने के लिए मंदिर के प्रांगण में अस्थायी पंडाल लगाए जाने थे, जिसे लेकर सामाजिक संगठन विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed