फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh's cm shivraj singh compairs narendra modi to mahatma gandhi

शिवराज ने गांधी, तो शाह ने शास्त्री से की पीएम मोदी की तुलना

Mon, 16 May 2016 09:25 AM IST
एजेंसी/दाहोद (गुजरात)
एजेंसी/दाहोद (गुजरात) Updated Mon, 16 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh's cm shivraj singh compairs narendra modi to mahatma gandhi
शिवराज ने कहा, पहले दुनिया राष्ट्रपिता की बात को उत्सुकता से सुनती थी और अब पीएम मोदी की - फोटो : Twitter

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से की, तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से। शिवराज ने कहा कि जिस तरह दुनिया महात्मा गांधी की बात को उत्सुकता के साथ सुनती थी, उसी तरह आज दुनिया पीएम मोदी की बात सुनती है। ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए चौहान ने कहा, ‘पहले महात्मा गांधी की हर बात को दुनिया ने उत्सुकता से सुना। अब दुनिया मोदी जी को सुनती है।’

विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ने के लिए मोदी के अभियान की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के खाना की कमी से निपटने के लिए स्वेच्छा से भोजन छोड़ने के अभियान से की।
विज्ञापन


शाह ने कहा, ‘गैस सब्सिडी छोड़ने की पीएम मोदी की अपील पर लोगों की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखने को मिली। शायद इससे पहले किसी प्रधानमंत्री को जनता की ओर से कभी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अगर हम मुड़कर देखें, तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से दाल-चावल खाना छोड़ने की ऐसी ही अपील की थी, जिसका लोगों का पर व्यापक असर पड़ा और लोगों ने दाल-चावल खाना छोड़ दिया था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed