फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh: PM narendra modi take up command to stop farmer movement

मध्यप्रदेशः किसान आंदोलन को थामने के लिए पीएम ने संभाली कमान

Wed, 07 Jun 2017 08:59 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh: PM narendra modi take up command to stop farmer movement
पीएम नरेंद्र मोदी

मध्यप्रदेश में हिंसक हो चुके किसान आंदोलन को थामने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाल ली है। कल छह जून को ही उन्होंने इसके बाबत कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और केन्द्रीय गृहमंत्रालय को ताकीद किया था। प्रधानमंत्री की चिंता पर अमल करते हुए कृषि मंत्री ने तत्काल मध्यप्रदेश सरकार से चर्चा की थी और केन्द्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जानकारी ली थी। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि बुधवार सात जून को प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडक़री के साथ अलग से बात की है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इसके बाबत तत्काल हर संभव कदम उठाने के लिए कहा है।    
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी कल देर शाम से ही हालात पर नजर बनाए हैं। उन्हें राज्य में किसानों के आंदोलन तथा उससे निबटने के तरीकों को लेकर गहरी पीड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में राज्य सरकार से लापरवाही हुई है। इसलिए केन्द्र सरकार इस मामले में अब किसी तरह की कोताही बरतने के पक्ष में नहीं है। वैसे भी केन्द्र सरकार किसानों के मुद्दे पर काफी संवेदनशील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामले की गंभीरता को समझते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और उन्हें हर संभव केन्द्रीय सहायता देने का भरोसा दिया। कल राजनाथ सिंह मुंबई जा रहे हैं। शुक्रवार को उनका राजस्थान जाने का कार्यक्रम है, लेकिन यदि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के हालात यूं ही बने रहे तो वह अपना कार्यक्रम बदल सकते हैं। वहीं, राधा मोहन सिंह का 12-13 जून को मध्यप्रदेश जाने का कार्यक्रम है। समझा जा रहा है कि इस दौरान कृषि मंत्री किसानों को राहत देने के लिए कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।


केन्द्रीय गृहमंत्रालय के प्रवक्ता के एस धतवालिया के अनुसार मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन से कानून-व्यवस्था को लेकर पैदा हुई स्थिति की केन्द्र सरकार ने बुधवार को समीक्षा की और राज्य सरकार की मांग को ध्यान में रखकर एहतियात के तौर पर केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की 11 कंपनी को भेजने का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार का मानना है कि गुरुवार से राज्य में हालात काबू में आने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed