फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   madhya pradesh CM Shivraj singh Chouhan meet PM Modi and other ministers in delhi

प्रधानमंत्री मोदी एवं पार्टी नेताओं से मिले शिवराज, कोरोना नियंत्रण को लेकर किए गए प्रयासों की दी जानकारी

Wed, 16 Jun 2021 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Jun 2021 07:19 PM IST
सार

विश्वस्त सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मंगलवार रात और बुधवार दिन में सीएम की तरफ से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा था। लेकिन उन्हें कोई बुलावा नहीं आया...

विज्ञापन
madhya pradesh CM Shivraj singh Chouhan meet PM Modi and other ministers in delhi
पीएम मोदी और शिवराज सिंह की मुलाकात - फोटो : Agency

विस्तार

मध्यप्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक की खबरों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे। बुधवार दोपहर को चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके निवास पर करीब 80 मिनट चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीएम को राज्य में कोरोना काल के दौरान किए कार्यों की जानकारी दी। एक दिन के प्रवास पर दिल्ली पहुंचे चौहान की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की कोशिश है।

विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मंगलवार रात और बुधवार दिन में सीएम की तरफ से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा था। लेकिन उन्हें कोई बुलावा नहीं आया। इसके बाद चौहान ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले पहुंचे। सीएम ने केंद्रीय मंत्री तोमर से मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी का छह लाख मीट्रिक टन तक लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके बाद चौहान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत से मिले। केंद्रीय मंत्री गहलोत ने चौहान को बताया कि सामाजिक न्याय मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्यालयों पर 500 सीटर और आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालयों पर भी बेटियों के लिए छात्रावास खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सीएम ने केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा से भी मुलाकात की। सीएम ने कहा, मध्यप्रदेश को खरीफ की फसल के लिए डीएपी और यूरिया की अधिक आवश्यकता थी। केंद्रीय मंत्री गौड़ा ने आश्वासन दिया है कि मध्यप्रदेश को इनकी कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे से भी मुलाकात की।

पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद सीएम शिवराज चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में कोविड 19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी एवं तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की। मध्यप्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। प्रधानमंत्री मैन ऑफ आइडियाज हैं, उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को और तेज़ी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास, जनकल्याण, कोविड-19 नियंत्रण, वैक्सीनेशन अभियान सहित अनेक विषयों पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के प्रकाश में और तेजी से कार्यों को आगे बढ़ा पाऊंगा। मध्यप्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने के मामले में फैसले सरकार ने नहीं लिए समस्त क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों ने लिए, इसके बारे में मैंने पीएम को जानकारी दी। आज मध्यप्रदेश में कोरोना के 160 पॉज़िटिव केस आये हैं। पॉज़िटिविटी रेट केवल 0.2% है।



सीएम ने बताया कि कोरोना की थर्ड वेव को हम लोग कंट्रोल कर पाए। इसमें हम पूरी ताकत से जुटे हैं। अधिकतम टेस्ट, पॉज़िटिव आए तो आइसोलेट करना, ट्रेसिंग करना, किल कोरोना अभियान चलाते रहना, कोविड केयर सेंटर्स को चालू रखना, और जनता से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करवाना जारी रहेगा। 21 जून को मध्यप्रदेश में मैं स्वयं, सारे मंत्री, सांसद, विधायक, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटीज़, अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए निकलेंगे। निश्चित समयसीमा में वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए, इसके लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed