{"_id":"5ac4cdc04f1c1bc0618b567e","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-chouhan-government-facilities-given-to-the-post-of-minister-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद संतों को मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद संतों को मिलेंगी ये सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। दरअसल कुछ संतों ने राज्य सरकार के खिलाफ एक अप्रैल से नर्मदा घोटाला रथ यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी लेकिन राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद यह यात्रा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
लेकिन इस फैसले के बाद सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह दर्जा मिलने के बाद क्या-क्या फायदा और सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं कि राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद इन बाबाओं को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
1. 15 हजार रुपए मकान भत्ता के रूप में प्रतिमाह दिए जाएंगे।
2. एक लाल बत्ती लगी सरकारी गाड़ी और 1 हजार किलोमीटर तक यात्रा के लिए हर माह मुफ्त डीजल दिया जाएगा।
3. राज्यमंत्री के बराबर स्टाफ मिलेगा जिसमें चपरासी से लेकर बाबू तक शामिल होंगे।
4. अपने लिए एक निजी सहायक (पीए) भी रख सकेंगे।
5. सुरक्षा के लिए गनमैन और पीएसओ भी तैनात किए जाएंगे।
6. 3 हजार रुपए प्रतिमाह सत्कार भत्ता के रूप में मिलेगा।