फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   M Veerappa Moily says Congress will win with absolute majority Karnataka Assembly Election Update BJP

कर्नाटक में किसे मिलेगा पूर्ण बहुमत: मोइली बोले-130 सीटें जीतेगी कांग्रेस,अन्नामलाई ने BJP के लिए किया ये दावा

Sun, 16 Apr 2023 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि कर्नाटक में इस समय बदलाव की बयार चल रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस राज्य में कम से कम 130 सीटें जीतेगी। वहीं, भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से अपनी जीत का दावा किया है।

विज्ञापन
M Veerappa Moily says Congress will win with absolute majority Karnataka Assembly Election Update BJP
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-तोड़ में लगी हुईं हैं। अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि कर्नाटक में इस समय बदलाव की बयार चल रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस राज्य में कम से कम 130 सीटें जीतेगी। वहीं, भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से अपनी जीत का दावा किया है। भाजपा नेता के अन्नामलाई ने रविवार को विश्वास जताया कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दक्षिण भारत के राज्यों के लिए बहुत कुछ किया है। ऐसे में हमें भरोसा है कि हम यहां वापसी करेंगे। 

विज्ञापन


 कांग्रेस का यह है दावा
 प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीर्प्पा मोइली ने एक साक्षात्कार में कहा कि कर्नाटक ने हमेशा केंद्र में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगामी विधानसभा चुनावों में जीत 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की 130 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, भाजपा को यहां 60 सीटों पर भी जीत दर्ज करने के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की हार के साथ ही दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार उसके लिए बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें- Karnataka: राहुल गांधी ने जहां बयान देकर गंवाई थी सांसदी, वहीं से की चुनाव अभियान की शुरुआत; जानें क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन

M Veerappa Moily says Congress will win with absolute majority Karnataka Assembly Election Update BJP
एचडी देवेगौड़ा

जेडीएस पर लगाया भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप
इस दौरान वीरप्पा मोइली ने जेडीएस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता दल (सेक्यूलर) भाजपा के साथ मिलीभगत कर रहा है। लोगों को उसकी हकीकत मालुम हो चुकी है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि लोग एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन की "अवसरवाद की राजनीति" को खारिज कर देंगे।

M Veerappa Moily says Congress will win with absolute majority Karnataka Assembly Election Update BJP
एम वीरप्पा मोइली - फोटो : ANI
 भाजपा ने राज्य में नहीं किया कोई काम- मोइली
उन्होंने दावा किया कि भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है लेकिन एक भी परियोजना को मंजूरी नहीं दिला सकी। मोइली ने आरोप लगाया कि एक भी बड़ा उद्योग (भाजपा शासन में) नहीं आया है। इतना ही नहीं, राज्य में शिक्षकों सहित कई रिक्तियां अभी भी लंबित हैं। भ्रष्टाचार कर्नाटक में हर गली की बात है। उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण में कर्नाटक को कृष्णा नदी से पानी का अधिक हिस्सा देने के फैसले के बाद भी, भाजपा सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य को पानी के अपने वैध हिस्से से वंचित कर दिया गया है।

कांग्रेस में कथित अंतर्कलह पर दिया ये जवाब
वहीं, इस दौरान जब उनसे कांग्रेस में कथित अंतर्कलह और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार दोनों में मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे भाजपा की बयानबाजी करार दिया। मोइली ने कहा कि भाजपा इस बारे में बात करती रही है लेकिन इस तरह की बातों में कोई दम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Karnataka: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी भाजपा, येदियुरप्पा बोले- लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे

M Veerappa Moily says Congress will win with absolute majority Karnataka Assembly Election Update BJP
के अन्नामलाई - फोटो : social media

भाजपा ने भी भरा पूर्ण बहुमत से जीत का दम
वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने भी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने का दम भरा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता बहुत जोश में है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कुछ भी उम्मीद नहीं करते हैं। भाजपा में कार्यकर्ता सबसे महान हैं क्योंकि वे सत्ता, पद या सीट के पीछे नहीं है। जमीन पर कार्यकर्ता अपना सिर नीचे करके पार्टी के लिए काम कर रहे हैं क्योंकि वे एक विचारधारा के लिए काम करते हैं और उस कार्यकर्ता को हिलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  सबसे पुरानी पार्टी केवल अपने अहंकार को संतुष्ट करना चाहती है। कांग्रेस जो कुछ भी कर रही है, वह अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए कर रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed