फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lungs giving warning of Covid 19 infection, identify these symptoms

सतर्क हो जाएं: सांस लेने में हो रही है दिक्कत, यानी फेफड़ों में पहुंचा है संक्रमण

Sun, 02 May 2021 06:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 May 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
सार
देश के विभिन्न चिकित्सालयों में आ रहे लाखों कोरोना संक्रमितों की जांच के आधार पर चिकित्सकों ने यह तीन लक्षण पहचाने हैं, जहां फेफड़े खुद बता रहे हैं कि उन तक संक्रमण पहुंच चुका है।
loader
Lungs giving warning of Covid 19 infection, identify these symptoms
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

अगर नीचे दिए गए इन तीन लक्षणों में से कुछ भी आपको महसूस हो रहा है तो यह आपके फेफड़े हो सकते हैं, जो जो आपको चेता रहे हैं कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करके इलाज शुरू कर देना चाहिए। ये लक्षण इस प्रकार हैं...

  • क्या आपको को सांस लेते समय अपने सीने में हल्का या तीखा दर्द महसूस हो रहा है?
  • क्या सूखी खांसी है और खांसते समय सीने में दर्द महसूस होता है?
  • और क्या सीने के निचले हिस्से में दर्द या फेफेड़ों में सूजन महसूस हो रही है?
देश के विभिन्न चिकित्सालयों में आ रहे लाखों कोरोना संक्रमितों की जांच के आधार पर चिकित्सकों ने यह तीन लक्षण पहचाने हैं, जहां फेफड़े खुद बता रहे हैं कि उन तक संक्रमण पहुंच चुका है।


खतरे की बात यह भी है कि अधिकतर मामलों में लक्षण सामने आने तक 20 से 25 फीसदी तक फेफड़े संक्रमित हो चुके होते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस का नया रूप सीधे फेफड़ों को संक्रमित करने लगा है। इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अगर मरीज की उम्र ज्यादा है और उसे हृदय रोग, कैंसर या डायबिटीज है तो यह लक्षण गंभीर अवस्था में मिल रहे हैं।

फेफड़ों पर इसलिए संकट
वायरस का यह नया रूप हमारे शरीर के श्वसन मार्ग में तेजी से फैलता है। 80 फीसदी में यह लक्षण हल्के या मध्यम श्रेणी के हैं। सामान्य संक्रमण निमोनिया और फेफड़ों के गहन संक्रमण बदल जाता है जिससे फेफड़े में सूजन आ जाती है। यह संकेत है कि वे (फेफड़े) कोरोना से लड़ रहे हैं। एक हिस्से में हुआ संक्रमण धीरे-धीरे और मरीज अगर कमजोर हुआ तो तेजी से समस्त फेफड़ों को संक्रमित कर सकता है।

परिणाम यह होता है..
संक्रमण से मरीज के निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत, फेफड़ों का कॉलेप्स कर जाना और कुछ मामलों में मौत तक हो सकती है। निमोनिया के दौरान फेफड़ों में पानी भरने लगता है उससे आई सूजन सांस लेने में दिक्कत और तेज खांसी की वजह बनती है, ऑक्सीजन लेवल घटने लगता है। ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन न मिले तो उनकी मौत हो सकती है।

अधिकतर मरीज ठीक हो रहे हैं..
एक राहत की बात यह है कि इस निमोनिया से अधिकतर मरीज ठीक हो रहे हैं। उनके फेफड़ों पर लंबे समय के लिए नुकसान भी नहीं हो रहा है। हालांकि कुछ मामलों में सांस लेने में दिक्कत लंबे समय तक बनी रह सकती है।

मजबूत बनाएं फेफड़े

  • एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 30 से 60 मिनट तक ऐसे शारीरिक व्यायाम करे जिसमें उसे हांफना पड़े।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार इससे फेफड़ों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है, वे ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण करके शरीर को पहुंचाते हैं।
  • इन व्यायाम में दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी आदि प्रमुख हैं।
  • गहरी सास लेने की प्रैक्टिस करें जिससे फेफड़े ज्यादा खुलते हैं, उनकी कार्य क्षमता बेहतर होती है।
  • इससे भी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
  • फेफड़ों की सेहत सुधारने के लिए केले, सेब, टमाटर, अंगूर आदि का सेवन करें, जिनमें प्राकृतिक एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं, यह फेफड़े की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed