फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lunar eclipse 2018 in India or Chandra Grahan

क्या आपकी छत से दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण? इस टाइम रहना तैयार

Wed, 25 Jul 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 in India or Chandra Grahan

27 जुलाई को पड़ने वाले सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस दौरान चांद ब्लड जैसा लाल दिखेगा, इसी वजह से इसे ब्लड मून कहा जा रहा है। सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे से 3:49 बजे तक रहेगा।  

विज्ञापन


भारत में कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?

यूं तो भारत के कई हिस्सों में चंद्रग्रहण के नजारे को देखा जा सकेगा लेकिन देश के कुछ राज्यों में इसे साफ तौर पर देखा जा सकेगा। दिल्ली, पुणे, बंगलूरू और मुंबई में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण को कैसे देखा जा सकता है?

देश के कई हिस्सों से चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा लेकिन प्रदूषण के कारण लोगों को स्पष्ट दृश्य नहीं मिल सकता है। लेकिन गांवों में रहने वाले लोगों को यह बेहद साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों महत्वपूर्ण है यह चंद्रग्रहण?

यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पृथ्वी की सबसे अंधेरी या काली छाया से गुजरता है तो वो सबसे लंबे समय तक रहने वाला चंद्रग्रहण होता है। ये सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। चंद्र ग्रहण 2018 के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के साये में पूरी तरह करीब 1 घंटे 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 9 जून 2123 में इतना लंबा चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा।

जनवरी में दिखा था 2018 का पहला चंद्रग्रहण

- भारत में दिल्ली, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, सूरत, देहरादून, मेरठ, बेंगलुरु समेत कई जगहों पर पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया।

- चंद्रग्रहण 4.21 मिनट पर शुरू हुआ, लेकिन भारत में ये 6.45 मिनट पर दिखना शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed