{"_id":"59920d734f1c1b593e8b477c","slug":"lulzsec-india-group-hacked-pak-thirty-govt-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस ग्रुप ने की पाकिस्तान की 30 सरकारी वेबसाइट्स हैक, रक्षा मंत्रालय को भी नहीं छोड़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस ग्रुप ने की पाकिस्तान की 30 सरकारी वेबसाइट्स हैक, रक्षा मंत्रालय को भी नहीं छोड़ा
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
hacker
पाकिस्तान की 30 वेबसाइट्स को हैक करने का दावा किया जा रहा है। हैकर ग्रुप Lulzsec India इस हैकिंग की जिम्मेदारी ले रहा है। इस ग्रुप ने पाकिस्तान के रक्षामंत्रालय में भी सेंधमारी की है। ये सभी वेबसाइट्स सरकारी हैं। पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण डाटा चोरी ना हो इसके लिए हैकिंग की खबर लगते ही सर्वर डाउन कर लिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हैकिंग से बचने के लिए रक्षा मंत्रालय की साइट पर अधिक जोर दिया जा रहा है और लगभग सभी 30 साइट्स को सुरक्षित किया जा रहा है। हैकरों के दावे मुताबिक, पाक की ये 30 साइट्स बिल्कुल भी काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, सोमवार को पाकिस्तान की 2000 वेबसाइट्स के हैक होने की खबर आई थी। मल्लु साइबर सोलजर्स नाम के हैकर ग्रुप ने इन सभी साइट्स के हैकिंग की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
हैकरों का कहना है कि ये पाकिस्तान के लिए उसके स्वतंत्रता दिवस के लिए के एक तोहफा है। हैकरों ने इन साइट्स को हैक करने के लिए कई तकनीकें अपनाई जिसमें रैनसमवेयर अटैक को भी शामिल किया है।
हैकरों ने अपनी आधिकारिक साइट्स पर पाकिस्तान के लिए एक पोस्ट डाला हुआ है। पोस्ट के मुताबिक, हैकरों ने पाक को सबक सिखाने के लिए ये सब किया है। उनका कहना है कि वो पहले भारत का हिस्सा थे, लेकिन उसने आतंकवाद को चुना और इसी आतंक के जरिए भारत में अराजकता को फैलाते हैं।