{"_id":"619a6bc2d97a9d68a24326ca","slug":"lucky-draw-among-strategies-planned-to-improve-covid-vaccine-coverage-vaccination-process-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को गति देने के लिए अब लकी ड्रॉ की तैयारी, मिलेंगे जबरदस्त उपहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccination: टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को गति देने के लिए अब लकी ड्रॉ की तैयारी, मिलेंगे जबरदस्त उपहार
Sun, 21 Nov 2021 09:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:24 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 130 करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी टीके मुफ्त या राज्यों की खरीद के माध्यम से मुहैया कराए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों के पास अब भी 22 करोड़ से खुराक अब भी वैसे ही पड़े हैं।
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोविड-19 के टीकाकरण की सुस्त रफ्तार को गति देने के लिए लकी ड्रॉ की भी योजना बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीका की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए साप्ताहिक या मासिक लकी ड्रॉ की योजना तैयार की है। विजेताओं को रसोई का सामान, राशन किट, ट्रैवल पास और नगद ईनाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके जरिये जिन्होंने अब तक टीके की पहली खुराक नहीं ली और जिनका दूसरा टीका अब तक बाकी है, उन्हें टीका लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके अलावा कार्यस्थल पर टीकाकरण शिविर और दोनों टीका ले चुके कर्मचारियों के लिए ‘फुली वैक्सिनेटेड’ का बैज देने की भी रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
जल्द ही राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को इन पहलों को अपनाने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही जिले और गांव के प्रभावशाली लोगों को टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा जाएगा। ऐसे लोगों को सरकार के हर घर दस्तक अभियान का एंबेसडर नियुक्त किया जा सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में 82 फीसदी योग्य आबादी ने टीके की पहली खुराक ले ली है। वहीं, 43 फीसदी ने टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं।
विज्ञापन
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 130 करोड़ टीके
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 130 करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी टीके मुफ्त या राज्यों की खरीद के माध्यम से मुहैया कराए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों के पास अब भी 22 करोड़ से खुराक अब भी वैसे ही पड़े हैं।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त टीके मुहैया करा रही है। कोविड टीकाकरण के नए चरण के लिए केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 फीसदी टीके खरीद कर उन्हें राज्यों को मुफ्त आपूर्ति करेगी। इस बीच देश में एक दिन में कोरोना के 10,488 नए मरीज मिले हैं और 532 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम 1,22,714 हैं।