फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lucknow displaces Delhi as most polluted city, Agra a close second

लखनऊ बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Wed, 09 Nov 2016 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
Lucknow displaces Delhi as most polluted city, Agra a close second
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस मौसम में पहली बार मंगलवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर था। जबकि ताज नगरी आगरा दूसरी सबसे प्रदूषित शहर रही। वहीं, दिल्ली/एसीआर के प्रदूषण स्तर पर लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में हवा की चाल व तापमान बढने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु गुणवत्ता सूचकांक में लखनऊ की आबोहवा बदतर हुयी। मंगलवार को शहर का सूचकांक 491 था। वहीं, आगरा का सूचकांक 434 था। दिल्ली की आबोहवा कमोवेश सोमवार जैसी रही। राजधानी का सूचकांक 432 था। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ सफर के सभी मॉनीटरिंग स्टेशन में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गयी। तीसरे दिन पीएम2.5 व पीएम10 का स्तर 500 से नीचे आया। विशेषज्ञों की मानें तो इसकी बड़ी वजह मौसम में आया बदलाव बना। हवा की चाल के साथ इस दौरान मौसम खुल गया था। धूप निकलने वातावरण में गरमाहट आई। इसका मिलाजुला असर प्रदूषण के स्तर में गिरावट के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे प्रदूषित शहर
सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देश का सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, आगरा लगातार तीसरे दिन दूसरे नंबर पर था। इसके बाद दिल्ली व कानपुर थे। सभी शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर था। विशेषज्ञों की मानें तो अगर मौसमी दशाओं में सुधार होने से बुधवार को हालात बेहतर होनठष्े की उम्मीद है। सिस्टम फॉर एयर क्वॉलिटी व वेदर फोरकास्टिंग रिसर्च (सफर) का भी पूर्वानुमान है कि बुधवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक से नीचे आकर श्बेहद खराब हो जायेगा। जबकि बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी।

देश के सबसे प्रदूषित शहर
शहर            वायु गुणवत्ता सूचकांक

लखनऊ             491
आगरा              434
दिल्ली              432
कानपुर             428
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed