{"_id":"5c4d4e68bdec2273a2562cd9","slug":"ls-speaker-sumitra-mahajan-rs-chairman-venkaiah-naidu-calls-all-party-meeting-before-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से पहले लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने बुलाई सभी दलों की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट से पहले लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति ने बुलाई सभी दलों की बैठक
Sun, 27 Jan 2019 11:53 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sumitra mahajan- venkaiah naidu
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले अलग-अलग सर्वदलीय बैठकें बुलाई हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने 30 जनवरी को ऐसी बैठक बुलाई है, वहीं राज्यसभा सभापति ने 31 जनवरी की सुबह बैठक बुलाई है।
यह बजट सत्र आगामी आम चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा राजग सरकार का अंतिम संसद सत्र होगा। नायडू और महाजन ने इस सत्र में दोनों सदनों में कामकाज सुगमता से चलाने के उद्देश्य से बैठकें बुलाई हैं।
विज्ञापन
इन बैठकों के अलावा सरकार भी 30 जनवरी को दोनों सदनों के सभी दलों के नेताओं की ऐसी ही बैठक बुला सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा और सत्र 13 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan has called for an all-party meeting on 30 January in Parliament. (File pic) pic.twitter.com/X2nGHUVD4c
— ANI (@ANI) January 27, 2019विज्ञापन