{"_id":"666157c4dc6b8371b60d86f0","slug":"ls-result-former-minister-salman-khurshid-claims-muslims-voted-one-sidedly-for-india-in-the-elections-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Result: पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का दावा, चुनावों में मुसलमानों ने एक तरफा 'इंडिया' को दिया वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Result: पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का दावा, चुनावों में मुसलमानों ने एक तरफा 'इंडिया' को दिया वोट
Thu, 06 Jun 2024 12:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
INDIA
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन ने 294 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन ये परिणाम विपक्षी गठबंधन भी लिए भी खुशी लेकर आए हैं। पिछले चुनावों की तुलना में विपक्ष ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सबके बीच बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने चुनाव परिणामों को लेकर आज एक बड़ा दावा किया है। खुर्शीद ने कहा कि मुसलमानों ने इस बार एक तरफा इंडिया गठबंधन को वोट किया है।
बुधवार को इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैं चाहता हूं कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बने। चुनावों में मुसलमानों ने इस बार एक तरफा इंडिया गठबंधन को वोट किया है, इंडिया गठबंधन की भी जिम्मेदारी है कि वह इस बात को समझे और अनदेखी नहीं करे।
बसपा प्रमुख मायावती का भविष्य के चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने के सवाल पर खुर्शीद ने कहा कि बसपा प्रमुख कह रही हैं कि मुसलमानों को टिकट नहीं देंगी, मत दें। लेकिन ये भी सोचें की दलितों ने मायावती को क्यों वोट नहीं दिया। सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बने, कांग्रेस की सरकार बने, हमारे नेता आज शाम को ये सब मीटिंग में तय करेंगे।
इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के अलावा योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा सैयदेन हमीद, आईएमसीआर के अध्यक्ष, मोहम्मद अदीब और सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट फुजैल अयूबी, आईएमसीआर के राष्ट्रीय संगठन महासचिव, डॉक्टर आजम बैग मौजूद थे।
प्रेस कांफ्रेस में वक्ताओं ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता और एकजुटता ने भारत को मोदी लहर को खत्म करने में मदद की है। आज आम मतदाता का लोकतंत्र में विश्वास और संविधान को बचाने की उनकी आकांक्षाएं कम नहीं हुई हैं। इस चुनाव ने आम मतदाता के संविधान और भारतीय लोकतंत्र में विश्वास की पुष्टि की है। खास तौर पर मुस्लिम मतदाता, जिनकी अक्सर धार्मिक आधार पर मतदान करने के लिए आलोचना की जाती है। उन्होंने धार्मिक संबद्धता से परे लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए भारतीय उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान किया है।