{"_id":"6645deada07c0e5e0f0bf544","slug":"ls-polls-amit-shah-called-mamata-banerjee-as-satyajit-ray-s-cruel-character-hirak-rani-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: अमित शाह ने ममता बनर्जी को सत्यजीत रे का क्रूर किरदार हिरक रानी बताया, राज्य में हिंसा का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: अमित शाह ने ममता बनर्जी को सत्यजीत रे का क्रूर किरदार हिरक रानी बताया, राज्य में हिंसा का लगाया आरोप
Thu, 16 May 2024 03:53 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 16 May 2024 03:53 PM IST
सार
पांचवें चरण के चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को हिरक रानी बताया। उन्होंने कहा कि अगर महान फिल्म निर्माता फिल्म हिरक राजार देशे का सीक्वल बनाते तो वह हिरक रानी होती।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें चरण के चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को हिरक रानी बताया। उन्होंने कहा कि अगर महान फिल्म निर्माता फिल्म हिरक राजार देशे का सीक्वल बनाते तो वह हिरक रानी होती।
देश में 20 मई कों पांचवें चरण के चुनाव होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा नेता लगातार ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं पर निशाना साधते रहते हैं। अब हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की सत्यजीत रे के क्रूर किरदार से तुलना की।
सत्यजीत रे जो कि पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता थे। उनकी प्रतिष्ठित फिल्म हिरक राजार देशे ने विश्वभर में धूम मचाई थी। अब हुगली में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल में कुशासन को देखते हुए हिरक रानी जो कि हीरक राजा देशे का सीक्वल है बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा ने बंगाल की मौजूदा सरकार टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में हिंसा, उत्पीड़न और तुष्टिकरण फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल के क्रांतिकारियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि कैसे कम्युनिस्टों और टीएमसी ने बंगाल में राष्ट्रवाद को खत्म किया।
बंगाल में फैली उत्पीड़न और राजनीतिक हिंसा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों से अधिकारी छीन चुकी है। यही अधिकार उन्होंने घुसपैठियों को दे दिया है। बंगाल में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में 53 समर्थन की जान गई थी।