फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS adopts motion naming 21 members for joint panel on Waqf Bill; will have 10 MPs from RS

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक संबंधी संयुक्त समिति में लोकसभा से 21 सदस्य, इसमें 10 राज्यसभा सांसद भी होंगे

Fri, 09 Aug 2024 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

Lok Sabha: लोकसभा ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का हिस्सा बनने के लिए 21 सदस्यों को नामित करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन
LS adopts motion naming 21 members for joint panel on Waqf Bill; will have 10 MPs from RS
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : संसद टीवी यूट्यूब

विस्तार

लोकसभा ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का हिस्सा बनने के लिए 21 सदस्यों को नामित करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया। जेपीसी में 10 सदस्य राज्यसभा से होंगे। इसे अगले संसद सत्र के पहले हफ्ते के अंतिम तक अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव पेश किया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा के 21 सदस्यों और राज्यसभा के 10 सदस्यों वाली संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाए। विधेयक को गरुवार को लोकसभा में पेश किया गया। इस पर चर्चा के बाद इसे जेपीसी को भेजा गया था।
विज्ञापन

 

सरकार ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित कानून मस्जिदों के कामकाज में दखल का इरादा नहीं रखता है। वहीं, विपक्ष ने इस विधेयक के जरिए मुसलमानों का निशाना बनाने और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया। 

राज्यसभा के ये दस सांसद जेपीसी के सदस्य होंगे-
बृजलाल
मेधा विश्राम कुलकर्णी
गुलाम अली
राधा मोहन दास अग्रवाल
सैयद नसीर हुसैन
मोहम्मद नदीम उल हक
वी विजयसाई रेड्डी
एम मोहम्मद अब्दुल्ला
संजय सिंह
धर्मस्थल वीरेंद्र हेंगड़े


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed