{"_id":"6179439814ae7f082038dbfa","slug":"lpg-cylinder-price-can-go-up-before-diwali-here-is-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: दिवाली से पहले लग सकता है आम आदमी को झटका, बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महंगाई: दिवाली से पहले लग सकता है आम आदमी को झटका, बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम
Wed, 27 Oct 2021 05:48 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:48 PM IST
सार
एलपीजी सिलिंडर की बिक्री से सरकार को होने वाला नुकसान अब 100 रुपये तक पहुंच गया है। सरकार इसे कम करने के लिए एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इजाफा करने की योजना बना रही है और माना जा रहा है कि यह वृद्धि दिवाली से पहले हो सकती है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रावण को पराजित करने और वनवास के 14 साल पूरे करने के बाद जब श्रीराम अयोध्या वापस आए थे तो अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में घी के दिए जलाए थे। यही परंपरा तब से चली आ रही है और दीपावली के दिन हर हिंदू परिवार के घर-घर में सजावट होती है, पूजा होती है, पकवान बनते हैं और जश्न जैसा माहौल रहता है। लेकिन, इस बार आम आदमी के लिए यह जश्न फीका हो सकता है। इस बार घी के दिए जलाना तो दूर की बात है आम आदमी के लिए रसोई गैस जलाना भी मंहगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
जुलाई से कीमत में 90 रुपये का हो चुका है इजाफा
दरअसल, दीपावली से पहले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री करने से होने वाला नुकसान इस समय 100 रुपये प्रति सिलिंडर तक पहुंच गया है। इसी नुकसान को कम करने के लिए एलपीजी की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। इससे पहले छह अक्तूबर को एलपीजी की कीमतों में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इस साल जुलाई से घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 90 रुपये बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी अभी यह स्पष्ट नहीं
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिलिंडर की कीमतों में कितनी वृद्धि की जाएगी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी और पहले ही महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए मामूली वृद्धि भी पहाड़ की तरह साबित होती है। सूत्रों ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कितना इजाफा होगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत में बढ़ोतरी होने से एलपीजी सिलिंडर की बिक्री से सरकार को होने वाले नुकसान में काफी इजाफा हुआ है, जिसे अब कम करने की योजना है।
विज्ञापन