{"_id":"6357881933be2b31526bdb26","slug":"lpg-cylinder-blast-in-coimbatore-man-charred-to-death-know-all-about","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में कार विस्फोट के मामले में पांच गिरफ्तार, यूएपीए लगाया गया; आरोपी 15 दिन की हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में कार विस्फोट के मामले में पांच गिरफ्तार, यूएपीए लगाया गया; आरोपी 15 दिन की हिरासत में
Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है।
विज्ञापन
कोयंबटूर के उक्कडम में हुआ कार में एलपीजी सिलेंडर धमाका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में आज सुबह एक कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे शहर में आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोयंबटूर सिटी पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थल से मिले सबूतों को सुरक्षित रखा गया है। तमिलनाडु के एडीजी पी. थामराई कन्नन ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत के दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आतंकी एंगल सहित सभी पहलुओं को कवर करते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कार में धमाका हुआ वह उक्कड़म में एक मंदिर के पास खड़ी थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान कोयंबटूर के जमीशा मुबिन के तौर पर हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जारी है। कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। घटना स्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले हैं। इसलिए घटना को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दी जानकारी
तमिलनाडु बीजेपी द्वारा सवाल किए जाने के कुछ घंटों बाद कि पुलिस ने पांचों की गिरफ्तारी के कारणों का उल्लेख क्यों नहीं किया और जिन धाराओं के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया है, बालकृष्णन ने कहा कि यूएपीए के अलावा साजिश जैसी अन्य आईपीसी धाराओं को भी मामले में शामिल किया गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रविवार को कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए व्यक्ति जेमिशा मुबीन का 2019 में श्रीलंकाई चर्च में ईस्टर संडे बम विस्फोटों के आरोपी मोहम्मद अजहरुद्दीन से कोई संबंध था या नहीं। विस्फोट में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के केरल दौरे की भी जांच की जा रही है।
बालकृष्णन ने बताया कि मुबीन के घर से 75 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट, चारकोल और एल्युमीनियम पाउडर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि इन रसायनों का इस्तेमाल देशी बम बनाने में किया जाता है।