{"_id":"64f16a04936bcfac80045e20","slug":"lpg-commercial-cylinder-prices-reduced-by-oil-marketing-companies-after-domestic-gas-prices-news-and-updates-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Prices: घरेलू सिलेंडर के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों में भी कटौती, इतनी कम हुई कीमत, जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LPG Prices: घरेलू सिलेंडर के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों में भी कटौती, इतनी कम हुई कीमत, जानें
Fri, 01 Sep 2023 10:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:05 AM IST
सार
तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। अगस्त में तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 99.75 रुपये तक घटा दी थीं।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलेंडर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू एलपीटी सिलेंडरों की कीमतें घटाए जाने के बाद अब तेल कंपनियों ने भी बड़ा एलान किया है। इसके तहत अब वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के साथ दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 1522 रुपये हो गई हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों को 200 रुपये तक घटा दिया था।
गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। अगस्त में तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें 99.75 रुपये तक घटा दी थीं। वहीं जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी।