फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loudspeaker row: MNS workers played Hanuman Chalisa near mosque in Mumbai

नहीं झुके राज ठाकरे : मुंबई और पुणे की कई मस्जिदों में नहीं हुआ लाउड स्पीकरों का उपयोग, 250 मनसे नेता हिरासत में

Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की ओर से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर आंदोलन के आह्वान के बीच पुलिस ने नवी मुंबई के मनसे प्रमुख समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया। खबर यह भी है कि मुंबई व पुणे की मस्जिदों में सुबह की अजान के लिए स्वेच्छा से लाउड स्पीकरों का उपयोग नहीं किया गया। 

विज्ञापन
Loudspeaker row: MNS workers played Hanuman Chalisa near mosque in Mumbai
पुणे में मनसे महासचिव शिंदे समेत कई हिरासत में लिए गए - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुंबई के चारकोप क्षेत्र समेत राज्य के कई शहरों में अजान के वक्त तेज आवाज में लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। इसके वीडियो भी वायरल किए गए।

विज्ञापन


मनसे नेता संदीप देशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज
शिवाजी पार्क इलाके में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के मामूली रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मनसे नेता संदीप देशपांडे और संतोष धुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया, देशपांडे, धुरी और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 353 (लोकसेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग), 279 (असुरक्षित वाहन चलाकर दूसरों को खतरे में डालना), 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा, इस संबंध में संतोष सालिलो को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कहा कि देशपांडे, धुरी और वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर चार मई से आंदोलन का आह्वान किया। उधर, पुलिस ने नवी मुंबई के मनसे प्रमुख समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया है। खबर यह भी है कि मुंबई व पुणे की मस्जिदों में सुबह की अजान के लिए स्वेच्छा से लाउड स्पीकरों का उपयोग नहीं किया गया। 

मनसे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउड स्पीकरों पर अजान पर पाबंदी की मांग को लेकर चार मई से आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने इस आंदोलन से तनाव न फैले इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। बुधवार सुबह मुंबई व नासिक समेत कई शहरों में अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाई गई। मुंबई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हाईराइज भवन से अजान के वक्त एक मनसे कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लहराते दिखा व लाउड स्पीकर पर अजान से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ सुना गया। उधर, नवी मुंबई की सनपाड़ा पुलिस ने राज ठाकरे की पार्टी मनसे के शहर प्रमुख योगेश शेटे को हिरासत में ले लिया है। 



महाआरती करने के बाद पुणे में मनसे महासचिव समेत 7 गिरफ्तार
उधर, पुणे पुलिस ने खेलकर हनुमान मंदिर में 'महाआरती' करने के बाद मनसे महासचिव अजय शिंदे व छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन्हें सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। कई मस्जिदों में सुबह की अजान के वक्त सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लाउड स्पीकरों का स्वेच्छिक रूप से उपयोग नहीं किया गया। 

मुंबई में 1140 में से 135 मस्जिदों में किया लाउड स्पीकर का उपयोग, कार्रवाई की सिफारिश
उधर, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने बताया कि मुंबई की कुल 1140 मस्जिदों में से 135 ने सुबह 6 बजे के पहले लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया। विभाग ने इन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई की सिफारिश की है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर दोपहर तक प्रदेश में 250 से ज्यादा मनसे कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया गया।

नासिक में सात महिला कार्यकर्ता हिरासत में
नासिक में भी नमाज के दौरान हनुमान चालीसा बजाई गई। इस मामले में सात महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बांद्रा, भिवंडी और नागपुर में भी अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजाने की सूचना है। पुणे व नागपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

150 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया
नासिक के आईजी बीजी शेखर पाटिल ने बताया कि "नासिक में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में अब तक 150 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।"

हिंदुओं से ताकत दिखाने का आह्वान किया
इस बीच, सोशल मीडिया में राज ठाकरे का एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सभी नागरिकों से एक हिंदू की ताकत दिखाने को कहा। यह अभी नहीं होगा, तो कभी नहीं होगा। ठाकरे बोल रहे हैं, 'मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि अगर 4 मई को आप लाउडस्पीकरों से अजान सुनते हैं, तो इसका जवाब उन जगहों पर लाउडस्पीकरों पर हनुमान चालीसा बजाकर दें। तभी उन्हें इन लाउडस्पीकरों की तकलीफ का एहसास होगा।'

बाला साहब का पुराना वीडियो साझा कर उद्धव पर निशाना
राज ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक स्व. बाला साहब ठाकरे का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इसमें बाल ठाकरे राज्य में अपनी सरकार बनने पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कह रहे हैं। वह कहते हैं 'जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी उस समय रास्ते में हो रहे नमाज को बंद करवाएं बिना हम नहीं रहेंगे। धर्म ऐसा होना चाहिए जो राष्ट्रहित के आड़े ना आए। हमारे हिंदू कुछ गलत करते हैं तो मुझे आकर बताओ, उस का हल निकालेंगे लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे आएंगे।'

मंदिरों में लाउड स्पीकरों की इजाजत लेना पड़ती है
राज ठाकरे ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउड स्पीकरों के लिए नियम तय किया है। उसके अनुसार यह आवाज 10 से 55 डेसिबल के बीच होनी चाहिए। 10 डेसिबल का स्तर फुसफुसाहटों के बराबर होता है, जबकि 55 डेसिबल का स्तर हमारे किचन के मिक्सर की आवाज के स्तर की होती है।मस्जिदों को लाउड स्पीकर की अनुमति है, लेकिन मंदिरों में लाउड स्पीकर बजाना हो तो हमें अनुमति लेना पड़ती है। उन्होंने सड़क पर बैठ कर नमाज पढ़ने व ट्रैफिक जाम होने का मुद्दा भी उठाया। 

डॉयल 100 पर करें शिकायत
बयान में राज ठाकरे ने लोगों से अपील की कि जब भी वे अजान की आवाज से परेशान हों तो डॉयल 100 पर फोन कर शिकायत करें। लिखित में भी शिकायतें करें। जब भी जोर से अजान हो तो जोर से हनुमान चालीसा बजाएं, तभी उन्हें इससे होने वाली परेशानी पता चलेगी। 

ठाकरे पर बनाया गया दबाव
महाराष्ट्र सरकार ने राज ठाकरे पर आंदोलन नहीं करने को लेकर काफी परोक्ष दबाव बनाया। औरंगाबाद में उनके भाषण को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, सांगली की कोर्ट ने 14 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उधर, मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे के निवास के आसपास जवानों की तैनाती की है। उन्हें हिरासत में लिए आने की आशंका है। 


महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उधर, मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में राज ठाकरे के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मुंबई में पुलिस कमिश्नर संजय पांडे खुद सड़कों पर उतरे हैं। मंगलवार को डीजीपी  रजनीश सेठ ने साफ कहा था कि किसी को भी कानून व्यवस्था व सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

लाउडस्पीकरों के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन : राज ठाकरे
मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ मनसे के आंदोलन का असर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। 

राज्य में नियमों का उल्लंघन नहीं : राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर दिशानिर्देशों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। राज्य में सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed