फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loudspeaker controversy: PFI leader Abdul Matin Shekhani absconding, who challenged Raj Thackeray, police formed two teams for arresting

लाउडस्पीकर विवाद: राज ठाकरे को खुली चुनौती देने वाला पीएफआई नेता शेखानी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की दो टीमें 

Sun, 17 Apr 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

शेखानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(3) और आईपीसी की धारा 188 के तहत अवैध जनसभा आयोजित करने के लिए दर्ज किया गया था। यहां मतीन ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। 

विज्ञापन
Loudspeaker controversy: PFI leader Abdul Matin Shekhani absconding, who challenged Raj Thackeray, police formed two teams for arresting
पीएफआई नेता मतीन शेखानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाउडस्पीकर विवाद में भड़काऊ भाषण और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को खुली चुनौती देने वाले पीएफआई मुंब्रा अध्यक्ष अब्दुल मतीन शेखानी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मतीन शेखानी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, पुलिस उनकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, शेखानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(3) और आईपीसी की धारा 188 के तहत अवैध जनसभा आयोजित करने के लिए दर्ज किया गया था। यहां मतीन ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। 
विज्ञापन


पीएफआई ने किया था प्रदर्शन
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर शेखानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अगर उन्होंने एक भी लाउडस्पीकर को छुआ तो वे पीएफआई को सबसे आगे देखेंगे। शेखानी ने कहा था, 'अगर आपने एक भी लाउडस्पीकर छुआ, तो पीएफआई सबसे आगे दिखेगी।' इस दौरान शेखानी ने राम नवमी जुलूसों के दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में हुई हिंसा के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि देश में मुसलमानों को दबाया जा रहा है और कहा कि कुछ लोग मुंब्रा का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप हमको छेडेंगे तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे ने की थी लाउडस्पीकर हटाने की मांग
राज ठाकरे ने बीते दिनों मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम मस्जिदों के बाहर अपने लाउडस्पीकर लगाएंगे और पूरी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed