{"_id":"59adaa174f1c1be0278b5346","slug":"loud-speaker-will-be-played-in-ganapati-immersion-in-mumbai-sc-stays-imposed-on-hc-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान बजेंगे लाउड स्पीकर, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान बजेंगे लाउड स्पीकर, SC ने HC के आदेश पर लगाई रोक
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Sep 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
मुंबई में मंगलवार को गणपति विसर्जन के दौरान लाउड स्पीकर से तेज आवाज में गाने बजाए जा सकेंगे। दरअसल राज्य में लाउड स्पीकर पर पाबंदी के बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि 1 सितंबर को बांबे हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण नियमन एवं नियंत्रण नियमों में हाल ही में किये गये संशोधन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इस संशोधन के जरिये त्यौहार का समय शुरू होने से पहले ही मुंबई के 1,573 अधिसूचित ‘शांत क्षेत्रों’ को खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
पढ़ेंः- यूनिटेक मामले में SC ने होम बायर्स से कहा- पैसे या फ्लैट आपके हाथ में है फैसला
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किये जिनकी याचिका पर उच्च न्यायालय ने एक सितंबर को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
न्यायालय ने इन सभी से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है और हाईकोर्ट को इस संबंध में कोई अन्य आदेश पारित करने पर पाबंदी लगा दी है। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यदि इन नियमों पर इसके भाव के अनुरूप अमल किया गया तो आप एक छोटे क्लीनिक, स्कूल या अदालत परिसर के आसपास भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जो पूरे देश को ही ‘शांत क्षेत्र’ बना देगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीयू सिंह ने कहा कि इन नियमों पर रोक लगाना न्यायोचित था क्योंकि शीर्ष अदालत भी पहले ऐसी रोक लगा चुका है।