{"_id":"6346a71b1fb625645b471528","slug":"lottery-ticket-seller-woman-missing-from-kochi-was-murdered-for-human-sacrifice-three-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: बलि देने के लिए की हत्या, शव के 56 टुकड़े कर तांत्रिक के घर के पीछे छिपाया, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: बलि देने के लिए की हत्या, शव के 56 टुकड़े कर तांत्रिक के घर के पीछे छिपाया, पुलिस ने किया खुलासा
Wed, 12 Oct 2022 05:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
जांच में सामने आया कि महिला की आर्थिक हालत सुधारने के लिए उसका अपहरण किया गया और पठानमथिट्टा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। महिला के अपहरण करने के मामले में एर्नाकुलम के शफी नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। उसने पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
केरल पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोच्चि से गायब हुई लॉटरी टिकट विक्रेता महिला के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मानव बलि के लिए महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोच्चि सिटी सीपी सीएच नागराजू ने बताया कि 26 सितंबर को महिला की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि उसे धोखा देकर अपहरण किया गया और पठानमथिट्टा ले जाया गया। महिला के अपहरण करने के मामले में एर्नाकुलम के शफी नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। उसने महिला को आर्थिक मदद करने का वादा किया और पठानमथिट्टा ले गया। यहां महिला को उसने एक तांत्रिक के सामने मानव बलि के रूप में पेश किया। सीएच नागराजू ने बताया कि पठानमथिट्टा में उसकी बलि दी गई। मानव बलि की रस्म तीन लोगों ने मिलकर निभाई। वीभत्स तरीके से महिला की हत्या कर शरीर के 56 टुकड़े किए। तांत्रिक ने महिला के टूकड़ों को अपने घर के पिछवाड़े दबा दिया। महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोटें के निशान मिले हैं।
शव को पुलिस ने किया बरामद
उन्होंने कहा कि घर के पिछवाड़े दबे शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है। इस दौरान पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसका मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी है। उसने भगवल सिंह और लैला दंपती को रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया और उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए 'मानव बलि' देने का झांसा दिया।
विज्ञापन
पहले भी इस तरह की घटना को दे चुका अंजाम
पकड़े गए आरोपी ने जून 2022 में एक घटना को अंजाम दिया। उसने एक 49 वर्षीय महिला, जो लॉटरी टिकट विक्रेता थी, को भी इसी तरह ठगा। आर्थिक मदद का झूठा वादा करके उसे अपने साथ ले गया और उसके भी टुकड़े-टुकडे कर दिए। हत्या करने के बाद घर में दफन कर दिया। कोच्चि के सीपी ने बताया कि शफी एक मानिसक रोगी है। 2020 में शफी ने एक 75 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों पर चोटें पहुंचाई।

Kerala | In Kochi, we registered a missing person case of a 52-year-old female lottery ticket seller on Sept 26. Our probe revealed that she was cheated, abducted, taken to Pathanamthitta dist & done to death there: CH Nagaraju, Kochi City CP, on Kerala 'human sacrifice' case pic.twitter.com/BZOiLYDZ4N
— ANI (@ANI) October 12, 2022