फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lot of complaints from voters about facilities outside polling booths says Aaditya Thackeray

Maharashtra: 'मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर बहुत सारी शिकायतें', मतदान के बीच आदित्य ठाकरे का दावा

Mon, 20 May 2024 03:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 May 2024 03:42 PM IST
सार

मुंबई में कुछ लोगों ने बताया कि गर्मी को मात देने के लिए वे सुबह ही वोटिंग के लिए चले गए थे। राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 2.46 करोड़ लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Lot of complaints from voters about facilities outside polling booths says Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के 13 लोकसभा क्षेत्रों में जारी मतदान के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर मतदाताओं की तरफ से काफी शिकायतें आईं। शिवसेना नेता ने कहा कि मतदाता गर्मी से बचने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदाताओं को छांव में खड़ा किया जाना चाहिए और पंखे उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो कि शाम के छह बजे तक चलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, "मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर बहुत सारी शिकायतें आईं। कम से कम मतदाताओं को छांव में कतार बनाकर खड़ा करना चाहिए। उन्हें ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरत की चीजें। इन चीजों पर ध्यान दें।"


मुंबई में कुछ लोगों ने बताया कि गर्मी को मात देने के लिए वे सुबह ही वोटिंग के लिए चले गए थे। राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 2.46 करोड़ लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार और कपिल पाटिल चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव की इस दौड़ में शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed