फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Jagannth and siblings fall sick to remain secluded for 14 days

Lord Jagannath: परंपरा के अनुसार ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और देवी सुभद्रा, अब 14 दिन एकांत में रहेंगे

Thu, 16 Jun 2022 02:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुरी।
पीटीआई, पुरी। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jun 2022 02:42 AM IST
सार

जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि केवल ‘दैतापति’ सेवकों को मंदिरों के अंदर जाने की अनुमति है, जहां भगवान बीमार पड़ने के बाद विश्राम करते हैं। मिश्रा ने कहा कि देवताओं को बीमार पड़ने पर ‘अनासर घर’ नामक कमरे में एकांत में रखा जाता है।

विज्ञापन
Lord Jagannth and siblings fall sick to remain secluded for 14 days
भगवान जगन्नाथ। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओडिशा के पुरी में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा से भगवान श्री जगन्नाथ रोगी हो जाते हैं। इस दिन से अगले 14 दिनों तक भगवान जगन्नाथ 'बीमार' रहते हैं। 108 घड़े पानी से स्नान करने के एक दिन बाद बुधवार को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ अपने मंदिर में ही रहे, क्योंकि परंपरा के अनुसार वे ‘बीमार’ पड़ जाते हैं और एक पखवाड़े तक एकांत में रहते हैं।

विज्ञापन


जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि केवल ‘दैतापति’ सेवकों को मंदिरों के अंदर जाने की अनुमति है, जहां भगवान बीमार पड़ने के बाद विश्राम करते हैं। मिश्रा ने कहा कि देवताओं को बीमार पड़ने पर ‘अनासर घर’ नामक कमरे में एकांत में रखा जाता है। महल के राज वैद्य के निर्देश पर उनका इलाज जड़ी-बूटियों, फूलों और जड़ के अर्क से किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का ठीक उसी तरह से उपचार किया जाता है, जैसा किसी मनुष्य का बीमार पड़ने पर किया जाता है। 'अनासर घर' प्रवास के दौरान, दैतापति सेवक गुप्त अनुष्ठान करते हैं और वार्षिक रथ यात्रा से पहले देवताओं को फिर से जीवंत करने में मदद करते हैं। एक सेवक ने कहा कि गुप्त अनुष्ठानों में, हम बड़ा ओडिया मठ द्वारा प्रदान किया गया फुलुरी तेल (फूल और जड़ी-बूटियों के अर्क के साथ तिल का तेल) लगाते हैं। भगवान भी तरोताजा दिखने के लिए पंचकर्म उपचार से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान को पहले शरीर के तापमान को कम करने के लिए दवाएं दी जाती हैं और फिर श्री अंग (पवित्र शरीर) के अन्य हिस्सों में हर्बल तेल से मालिश की जाती है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान देवताओं को सामान्य प्रसाद नहीं मिलता है और केवल फल ही चढ़ाए जाते हैं, उन्होंने कहा कि कुछ सेवक भगवान की मालिश भी करते हैं।

14 दिनों के 'अनसार' के दौरान, भक्तों से अनुरोध किया जाता है कि वे त्रिमूर्ति की 'पट्टचित्र' (ताड़ के पत्ते) पेंटिंग से पहले प्रार्थना करें। भक्तों को पुरी जिले में स्थित भगवान अलारनाथ के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भी कहा जाता है।


'अनसारा काल' के दौरान पतितपबन का द्वार और भगवान जगन्नाथ की प्रतिनिधि छवि की सिम्हा द्वार (मंदिर के शेर का द्वार) को भी बंद कर दिया जाता है। मिश्रा ने कहा कि "रथ यात्रा से एक दिन पहले 'नबा जौबना दर्शन' (नया युवा प्रकटन) के अवसर पर भक्तों के सामने नए सिरे से उपस्थित होने के लिए भगवान बीमारी से ठीक हो जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed