फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Looking forward to seeing India attend Peace Summit: Zelenskyy

India-Ukriane: 'भारत को शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते देखने को उत्सुक'; बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Thu, 06 Jun 2024 12:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Jun 2024 12:12 AM IST
सार

India-Ukriane: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका को महत्व को पहचानता है। यह जरूरी है कि हम सभी देशों के लिए एक न्यायपूर्ण शांति सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें। इस संबंध में हम भारत को शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए देखने के लिए भी उत्सुक हैं। 

विज्ञापन
Looking forward to seeing India attend Peace Summit: Zelenskyy
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत इस महीने स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और शांति सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।    

विज्ञापन


उम्मीद है कि भारत शिखर सम्मेलन में शिरकत करेगा लेकिन भागीदारी किस स्तर पर होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन 15 और 16 जून ल्यूसर्न के बर्गेनस्टॉक में होगा। जेलेंस्की ने कहा, मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बधाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं भारत के लोगों को शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं देता हूं और दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहने की आशा करता हूं। भारत और यूक्रेन समान मूल्यों और समृद्ध इतिहास को साझा करते हैं। हमारी साझेदारी बढ़ती रहे, हमारे देशों के लिए प्रगति और आपसी समझ लाए। उन्होंने आगे कहा, दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका को महत्व को पहचानता है। यह जरूरी है कि हम सभी देशों के लिए एक न्यायपूर्ण शांति सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें। इस संबंध में हम भारत को शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए देखने के लिए भी उत्सुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए यूक्रेन संघर्ष को हल करने की बात कहता रहा है। सितंबर 2022 में उज्बेक शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी ने एक द्विपक्षीय बैठक की थी। इस दौरान मोदी ने कहा था, 'आज का युग युद्ध का नहीं है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed