फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   look out circular has been issued against BJP leader Nitesh Narayan Rane and his mother by Pune City Police

महाराष्ट्र: भाजपा नेता नितेश नारायण राणे और उनकी मां के खिलाफ लुक-आउट नोटिस, इस मामले में हुई कार्यवाही...

Thu, 09 Sep 2021 07:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Sep 2021 07:09 PM IST
सार

भाजपा नेता नितेश नारायण राणे और उनकी मां के खिलाफ नोटिस जारी किया है। डीएचएफएल मामले में लोन से जुड़े केस के लिए जारी किया गया है। पुलिस ने यह नोटिस तीन सितंबर को जारी किया था।

विज्ञापन
look out circular has been issued against BJP leader Nitesh Narayan Rane and his mother by Pune City Police
नितेश नारायण राणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता नितेश नारायण राणे और उनकी मां के खिलाफ पुणे पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने यह नोटिस तीन सितंबर को जारी किया गया है। भाजपा नेता को नोटिस डीएचएफएल मामले में लोन से जुड़े केस के लिए जारी किया गया है। बता दें कि नितेश केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। यह कार्यवाही दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन वाले केस में की गई है जहां पर राणे की पत्नी नीलम ने 25 करोड़ का कर्ज लिया था, वहीं उनके बेटे नितेश ने 40 करोड़ का कर्ज लिया था।

विज्ञापन


लुक आउट नोटिस में कहा गया है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कर्ज लेने वाले नीलम और नितेश कर्ज ना देने की स्थिति में देश छोड़ सकते हैं। वहीं किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों भारत के बाहर किसी दूसरे देश को अपना ठिकाना बना सकते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नारायण राणे की पत्नी और बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिज जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नीलम और नितेश की ओर से लिया गया कर्ज अब एनपीए बन चुका है। लंबे समय से दोनों अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से अब उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है, लेकिन राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी लुकआउट नोटिस का दायरा सीमित होता है। ऐसे में इस मामले में भी गिरफ्तारी का कोई सवाल नहीं, जिस किसी के नाम ऐसा नोटिस होता है, वह देश के बाहर जा नही सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण राणे खुद भी विवादों में घिरे हुए हैं। कुछ दिन पहल उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। बयान में कहा गया था कि ये काफी शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को नहीं पता कि देश को आजाद हुए कितने साल हो गए। वे अपने भाषण के दौरान पीछे मुड़कर अपने सहयोगी से ये सवाल पूछ रहे थे। अगर मैं वहां होता तो थप्पड़ मार देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed