फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Long range precision strike capability of Advanced version of BrahMos missile successfully validated

शौर्य: भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत, ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

Sat, 05 Mar 2022 02:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने आज यानी शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

विज्ञापन
Long range precision strike capability of Advanced version of BrahMos missile successfully validated
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना ने आज यानी शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना ने कहा है कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं। भारत के इस मिसाइल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जाता है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी। बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार को भी ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था
बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना की अंडमान निकोबार कमान ने दो फरवरी को  ब्रह्मोस और टैंक भेदी मिसाइलों का परीक्षण किया था। दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब रहीं। ब्रह्मोस व उरन मिसाइल अब सेना के इस्तेमाल के लिए तैयार हो गई हैं। इससे पूर्व रविवार को भी सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को अरब सागर में स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से दागा गया। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्य को निशाना बनाकर नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत को ताकतवर व अजेय बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed