{"_id":"66ed7314dccac7e98800452c","slug":"long-queue-of-vehicles-on-bengal-jharkhand-border-entry-of-goods-vehicles-banned-for-three-days-hindi-news-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: झारखंड की सीमा पर गाड़ियों की 20 किलोमीटर लंबी लगी कतार, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर तीन दिन के लिए रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: झारखंड की सीमा पर गाड़ियों की 20 किलोमीटर लंबी लगी कतार, मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर तीन दिन के लिए रोक
Fri, 20 Sep 2024 06:42 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:42 PM IST
सार
बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार की बाढ़ इंसानी लापरवाही के चलते आयी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त इलाका
- फोटो : ANI
विस्तार
डीवीसी द्वारा मैथन और पंचेत डैम से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। हालात को देखते हुए बंगाल सरकार ने झारखंड सीमा के डीबूडीह चेकपोस्ट (बंगाल क्षेत्र) पर बैरिकेडिंग कर मालवाही वाहनों के प्रवेश पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है। इस कारण बंगाल और झारखंड की सीमा पर करीब 20 लंबी कतार लग गई है।
लंबी दूरी की ट्रकों को परेशानी
इससे लोगों को खास कर लंबी दूरी की ट्रकों को परेशानी हो रही है। छोटी गाडि़यों को प्रशासन जाने दे रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार की बाढ़ इंसानी लापरवाही के चलते आयी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
दूसरी ओर, वाहन रोके जाने से नाराज झारखंड व अन्य प्रांतों के चालकों ने कहा है कि अगर झारखंड की गाड़ियां बंगाल नहीं जा रहीं, तो झारखंड में भी बंगाल की गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाए।