फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Sanjay seth statement tdf scheme drdo union government news in hindi

Lok Sabha: TDF योजना के तहत 334.02 करोड़ की 79 परियोजनाएं स्वीकृत, रक्षा राज्य मंत्री ने लिखित में दी जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 06:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Dec 2024 06:34 PM IST
सार

सरकार ने रक्षा और एयरोस्पेस में प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) की भी शुरुआत की। सरकार ने मार्च 2021 में  498.80 करोड़ रुपये के साथ पांच वर्षों के लिए आईडीईएक्स को बढ़ाने की एक योजना शुरू की थी।

विज्ञापन
Loksabha Sanjay seth statement tdf scheme drdo union government news in hindi
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : ANI

विस्तार

प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत विभिन्न उद्योगों को अब तक 334.02 करोड़ रुपये की कुल 79 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश भर में 15 इंडस्ट्री अकाडेमिया सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (डीआईए-सीओई) स्थापित किए हैं। शुक्रवार को लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अनंत नायक को लिखित में बताया। प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना मेक इन इंडिया डीआरडीओ द्वारा क्रियांवित रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने विभिन्न रक्षा प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए उद्योगों, विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की योजना को मंजूरी दे दी। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि उद्योग को अनुदान सहायता के रूप में प्रति परियोजना 50 करोड़ रुपये तक की धनराशि प्रदान की जाती है। डीआरडीओ ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए  आईआईएससी बैंगलोर, विभिन्न आईआईटी और केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों में डीआईए-सीओई की स्थापना की है। यह केंद्र अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित हैं। डीआरडीओ का लक्ष्य इन केंद्रों के माध्यम से उत्पाद विकास को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप और उद्योगों के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करना है।
विज्ञापन


सरकार ने रक्षा और एयरोस्पेस में प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) की भी शुरुआत की। सरकार ने मार्च 2021 में  498.80 करोड़ रुपये के साथ पांच वर्षों के लिए आईडीईएक्स को बढ़ाने की एक योजना शुरू की थी। इस योजना का लक्ष्य लगभग 300 स्टार्टअप, एमएसएमई और व्यक्तिगत इनोवेटर्स के साथ-साथ डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन (डीआईओ) के तहत 20 पार्टनर इनक्यूबेटर्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि अब तक लगभग 930 करोड़ रुपये की 264 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। 2019 से डीआरडीओ रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में नए विचारों के लिए इनोवेटर्स, उद्यमियों, 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए पैन इंडिया डेयर टू ड्रीम इनोवेशन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed