{"_id":"65f2b100d2ebd62dc20f2487","slug":"loksabha-election-barrackpore-lok-sabha-seat-arjun-singh-tmc-bjp-news-in-hindi-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: टीएमसी नेता अर्जुन सिंह भाजपा में होंगे शामिल, बैरकपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: टीएमसी नेता अर्जुन सिंह भाजपा में होंगे शामिल, बैरकपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराज
Thu, 14 Mar 2024 01:46 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:46 PM IST
सार
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि उनके साथ टीएमसी के एक शीर्ष नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना की सीट से चुने जाने के बाद अर्जुन सिंह भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को झटका लगने वाला है। दरअसल, पार्टी के नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि बैरकपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर वह भाजपा में वापस लौट जाएंगे। बता दें कि अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि उनके साथ टीएमसी के एक शीर्ष नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना की सीट से चुने जाने के बाद अर्जुन सिंह भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए थे। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़ दी थी। 2022 में वह टीएमसी में लौट आए, लेकिन सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया।
पार्टी छोड़ने का बताया यह कारण
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं 2022 में टीएमसी में शामिल हुआ, तब मुझसे वादा किया गया कि वह मुझे बैरकपुर लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर दोबारा से नामित करेंगे। लेकिन पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया और मुझे बर्बाद कर दिया। इसलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।" टीएमसी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी। बैरकपुर लोकसभा सीट से उन्होंने राज्य मंत्री पार्थ भौमिक को नामित किया है।

#WATCH | Delhi: On leaving TMC, Barrackpore MP Arjun Singh says, "The reasons are humiliation, they used to ask their MLAs to make negative statements against me... I will join the BJP tomorrow. Another TMC MP Dibyendu Adhikari will also join the BJP. He has reached here… pic.twitter.com/hcwlB2rzDL
— ANI (@ANI) March 14, 2024