फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Election 2019: Big hints to win from BJP leaders after nomination

भाजपा नेताओं ने नामांकन से दिए ये बड़े संकेत, दोबारा सातों सीटों पर जीत का किया दावा

Tue, 23 Apr 2019 10:27 AM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 23 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019: Big hints to win from BJP leaders after nomination
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली भाजपा के तीन प्रत्याशियों मनोज तिवारी, हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा ने सोमवार को अपनी-अपनी सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने अपनी मजबूत स्थिति दिखाने के लिए बड़े-बड़े रोड शो किये और भारी हुजूम के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। मनोज तिवारी के नामांकन में दिल्ली भाजपा के बड़े नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए तो हर्षवर्धन के नामांकन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-मुख्तार अब्बास नकवी और प्रवेश वर्मा के नामांकन में केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उसके सामने अपना पुराना रिकॉर्ड बनाए रखने की चुनौती है।  

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नामांकन में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भाजपा के नेताओं में गुटबाजी केंद्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का सबब बन गई थी। लेकिन मनोज तिवारी के नामांकन में दोनों गुटों के नेताओं के एक साथ दिखने से जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश गया है। दिल्ली भाजपा के एक नेता ने कहा कि पूरी पार्टी इस समय एकजुट है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है। पूरी जनता केवल उन्हीं को ध्यान में रखकर वोट दे रही है। यही कारण है कि स्थानीय राजनीति पीछे हो गई है। 
विज्ञापन


हालांकि, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के नामांकन के दौरान पार्टी के हैवीवेट नेता नितिन गडकरी और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए। इससे दिल्ली की राजनीति में हर्षवर्धन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होने का संकेत भी मिलता है। वे पूर्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा भी रह चुके हैं। नामांकन के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि पूरे विपक्ष में इस बात का भय है कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा जीत जाएंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जीत तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मुद्दो को उठाया

भाजपा के तीनों ही उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के बाद उन्हीं मुद्दों को उठाया जिसे पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लगातार उठाता रहा है। मनोज तिवारी ने नरेंद्र मोदी को देश की एक बार और जरुरत बताया और कहा कि हिंदुस्तान को दुनिया के शिखर पर पहुंचाने के लिए जनता उन्हें एक बार फिर मौका देने को तैयार है। वहीं हर्षवर्धन ने कहा कि विपक्षी नेताओं को मालूम है कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा चुनकर आते हैं तो कई नेताओं को जेल जाना पड़ सकता है, यही कारण है कि विपक्ष के कई नेता बेहद निम्न स्तर तक जाकर उनका विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रवेश वर्मा ने नरेंद्र मोदी को देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed